Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनलाइव न्यूज़

मां मथुरासिनी पूजा को लेकर मोहरी समाज ने निकाला भव्य शोभा यात्रा

मां मथुरासिनी पूजा को लेकर मोहरी समाज ने निकाला भव्य शोभा यात्रा

मां मथुरासिनी पूजा को लेकर मोहरी समाज ने निकाला भव्य शोभा यात्रा

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : मां मथुरासिनी पूजा को ले मंगलवार को माहुरी समाज की ओर से शहरी क्षेत्र में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहरी क्षेत्र के भण्डारीडीह स्थित माहुरी छात्रावास से निकली और पूरे शहरी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए वापस माहुरी छात्रावास पहुंची। शोभायात्रा में काफी संख्या में समाज के महिला पुरुष व बच्चे शामिल हुए। इस दौरान पूरे रास्ते में मां मथुरासिनी के जयकारों से पूरा इलाका गुंजयमान हो उठा। इस दौरान आकर्षक झांकी की भी प्रस्तुति की गई। जिसे देख उपस्थित लोग भाव-विभोर हो गए। इस बाबत माहुरी समाज के जिला अध्यक्ष गोपालदास भदानी ने बताया कि कोरोना काल के बाद इस साल मां मथुरासिनी पूजा के उपलक्ष में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वार्ड पार्षद सुमित कुमार ने बताया कि शीतला अष्टमी के उपलक्ष में कुलदेवी मां मथुरासिनी पूजा के पूर्व माहुरी समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बताया गया कि कल भक्ति जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। वही शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतेजाम देखने को मिला। नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी सदलबल मौके पर मौजूद थे।

शोभा यात्रा में माहुरी वैश्य मंडल के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ,महामंत्री उमाचरण पहाड़ी ,संगठन मंत्री प्रदीप राम ,वरीय उपाध्यक्ष प्रकाश सेठ,पूर्व अध्यक्ष सुबोध प्रकाश,सचिव अरुण गुप्ता,संजीत तर्वे, मनीष आकाश, उत्कर्ष कुमार, केंद्रीय महिला समिति के अध्यक्ष पुनम प्रकाश,शिक्षा मंत्री रेनू कुमारी,कंचन देवी,गिरिडीह महिला समिति अध्यक्ष सुषमा गुप्ता,बीजेपी महिला मोर्चा सह अंतरंग समिति सदस्य संगीता सेठ,समता देवी,मुक्ता कुमारी,सुमन भदानी के साथ साथ माहुरी वैश्य समाज के सैकड़ों की संख्या में सम्मिलित थे।

Related Articles

Back to top button