Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदुर्घटनालाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ
मालगाड़ी के ऊपर चढ़े 14 वर्षीय किशोर हाईटेंशन तार के चपेट में आने से हुआ घायल किया पीएमसीएच रेफर
मालगाड़ी के ऊपर चढ़े 14 वर्षीय किशोर हाईटेंशन तार के चपेट में आने से हुआ घायल किया पीएमसीएच रेफर

मालगाड़ी के ऊपर चढ़े 14 वर्षीय किशोर हाईटेंशन तार के चपेट में आने से हुआ घायल किया पीएमसीएच रेफर
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: मालगाड़ी के ऊपर चढ़े रहने और हायटेंसन तार की चपेट में आने से एक 14 वर्षीय किशोर मंगलवार को गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे तुरंत ही इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेज दिया गया। घायल की पहचान ड़ाड़ीडीह निवासी बिट्टू तुरी के रूप में की गई।

बताया गया कि यह बरवाडीह रेलवे लाइन में खड़ी मालगाड़ी ट्रेन के ऊपर चढ़ा हुआ था। इसी क्रम में यह बिजली के तार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। जिसके बाद रामू राम नामक एक युवक आया और इसे आरपीएफ की मदद से 108 एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद इसे धनबाद रेफर कर दिया गया।