Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह कॉलेज में ABVP का आंदोलन चौथे दिन भी जारी, भूख हड़ताल पर बैठे दो छात्र नेताओं की बिगड़ी तबीयत—सदर अस्पताल में भर्ती

गिरिडीह कॉलेज में कथित वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का आंदोलन सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा।

गिरिडीह कॉलेज में ABVP का आंदोलन चौथे दिन भी जारी, भूख हड़ताल पर बैठे दो छात्र नेताओं की बिगड़ी तबीयत—सदर अस्पताल में भर्ती

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह कॉलेज में कथित वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का आंदोलन सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। लगातार भूख हड़ताल पर बैठे ABVP के जिला संयोजक नीरज चौधरी और SFS सह-संयोजक अनीश रॉय की तबीयत बिगड़ने से कॉलेज परिसर में हलचल बढ़ गई।

 

तबीयत खराब होने के बाद कॉलेज परिसर में चिकित्सकों की टीम पहुंची और दोनों छात्र नेताओं की स्वास्थ्य जांच की। चिकित्सकों ने उन्हें सलाइन चढ़ाया। स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार और चिकित्सकीय निगरानी के लिए दोनों को गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। इसके बाद दोनों छात्र नेताओं को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

 

ABVP का आरोप है कि गिरिडीह कॉलेज में वित्तीय मामलों में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। संगठन इन मामलों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कार्रवाई, प्रभारी प्राचार्य समेत संबंधित पदाधिकारियों की भूमिका की जांच तथा कॉलेज में पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहा है।

 

आंदोलनकारी छात्र नेताओं ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, ABVP के समर्थन में भाजपा के नेता भी कॉलेज परिसर पहुंचे और भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेताओं से मुलाकात कर अपना समर्थन जताया।

 

चौथे दिन भूख हड़ताल पर बैठे दोनों छात्र नेताओं की तबीयत बिगड़ने और उन्हें सदर अस्पताल ले जाने के बाद गिरिडीह कॉलेज में चल रहे इस आंदोलन को लेकर माहौल और गरमा गया है। अब सबकी नजर कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय स्तर से होने वाली संभावित कार्रवाई पर टिकी है।

Related Articles

Back to top button