मॉरिशस के महामहिम राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगे युवा समाजसेवी राम कुमार
कोडरमा निवासी युवा समाजसेवी राम कुमार को नीफा संगठन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

मॉरिशस के महामहिम राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगे युवा समाजसेवी राम कुमार
जयनगर कोडरमा : निवासी युवा समाजसेवी राम कुमार को नीफा संगठन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मान उन्हें समाज में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जा रहा है, खासकर मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने और अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने में उनके प्रयासों के लिए। राम कुमार और उनकी पत्नी छोटी कुमारी ने मृत्युप्रांत अंगदान करने की शपथ भी ली है।

बता दें कि राम कुमार मरीजों को रक्त उपलब्ध कराते हैं और लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करते हैं।
उन्होंने कोविड महामारी के दौरान जरूरतमंदों को ऑक्सीजन, अस्पताल में बेड और राहगीरों के लिए भोजन की व्यवस्था किए थे असाथ ही साथ वे जिला प्रशासन और सदर अस्पताल प्रबंधक के साथ मिलकर अस्पताल में मरीजों को सहयोग करते रहते हैं।
यह सम्मान समारोह 21 सितम्बर 2025 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजन की गई है जहां मॉरिशस के राष्ट्रपति मौजूद रहेंगे एवं 22 एवं 23 सितम्बर को हरियाणा के करनाल शहर में होगी।।
राम कुमार को दिल्ली और करनाल में नीफा संगठन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उनके समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान से खुश होकर निफा संगठन के द्वारा दिया जा रहा है।
राम कुमार को पहले भी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।




