झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के समर्थन में विधायक संजीव सरदार एवं समीर महंती संयुक्त रूप से की जनसंपर्क अभियान तेज।
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में स्टार प्रचारकों का जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है।

झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के समर्थन में विधायक संजीव सरदार एवं समीर महंती संयुक्त रूप से की जनसंपर्क अभियान तेज।
अभिजीत सेन।
घाटशिला—–
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में स्टार प्रचारकों का जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। शुक्रवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान दोनों विधायक ने ग्रामीणों से मुलाकात कर झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान के दौरान संजीव सरदार ने कहा कि स्वर्गीय मंत्री रामदास सोरेन ने जिस विकास यात्रा की नींव रखी थी, उसे उनके पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन आगे बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले वर्षों में जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों के जीवन में सुधार लाने का कार्य किया है।ग्रामीणों में झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
गांव-गांव में झामुमो समर्थकों ने तीर-धनुष के निशान के पक्ष में नारे लगाकर समर्थन जताया। पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार और बहरागोड़ा विधानसभा के विधायक समीर महंती ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से जनसंपर्क अभियान चलाया, इस दौरान दोनों विधायकों ने ग्रामीणों से घर घर जा कर मुलाकात की. दोनों चर्चित विधायकों को अपने गांव में देख ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया. विधायकों ने 11 नवंबर को झामुमो के पक्ष में मतदान करने की अपील की.



