Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

तालाब में डूब गये 3 मासूम…

खूंटी में गुरुवार का दिन दिल दहला देने वाला रहा। तोरपा अनुमंडल में अलग-अलग हादसों ने कई जिंदगियां निगल लीं, और पूरा इलाका गम में डूब गया।

तालाब में डूब गये 3 मासूम…

राँची : खूंटी में गुरुवार का दिन दिल दहला देने वाला रहा। तोरपा अनुमंडल में अलग-अलग हादसों ने कई जिंदगियां निगल लीं, और पूरा इलाका गम में डूब गया। सबसे दर्दनाक तस्वीर गुफु बड़काटोली गांव से सामने आई, जहां तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई।

दो सगे भाई जयसन और निमिसन और उनके साथी डेबित, स्कूल से लौटने के बजाय तालाब की ओर चले गये थे। आशंका है कि नहाने के दौरान तीनों गहरे पानी में समा गये। काफी देर बाद कपड़े किनारे मिले, लेकिन जब तक ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, बहुत देर हो चुकी थी। सभी 6 साल के थे।

उधर (Khunti) के रनिया के सर्वो घाटी में एक भीषण सड़क हादसे ने दो और घर उजाड़ दिये। बाइक सवार दो सगे भाई बाबर खान और शाहनवाज खान को चावल लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक पलट गया और दोनों युवक उसके नीचे दब गये। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामलों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button