मुहर्रम को लेकर गिरिडीह पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील l
आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गिरिडीह जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है।

मुहर्रम को लेकर गिरिडीह पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गिरिडीह जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। इसी कड़ी में उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और अर्धसैनिक बलों के जवान शामिल हुए। यह मार्च शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान अधिकारियों ने आम लोगों से आपसी भाईचारे, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि मुहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है और किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना तथा पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द का संदेश देना है। प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।






