कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पिछले 20 दिनों से बीजेपी के पक्ष में पसीना बहा रहे हैं हजारीबाग विधायक
बूथ स्तर की संगठनात्मक मजबूती और संगठन में महिला कार्यकर्ताओं की सक्रियता बनेगी भाजपा के जीत का आधार- मनीष जायसवाल

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पिछले 20 दिनों से बीजेपी के पक्ष में पसीना बहा रहे हैं हजारीबाग विधायक
बतौर यशवंतपुर विधानसभा प्रभारी विधायक मनीष जायसवाल ने माना अनुशासित जीवन शैली है कर्नाटक वासियों की पहचान
बूथ स्तर की संगठनात्मक मजबूती और संगठन में महिला कार्यकर्ताओं की सक्रियता बनेगी भाजपा के जीत का आधार- मनीष जायसवाल
हजारीबाग: दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में विधानसभा चुनाव -2023 का प्रचार गर्मजोशी से चल रहा है। यहां आगामी 10 मई को मतदान है और उसके बाद 13 मई को चुनाव परिणाम जारी किया जाएगा। पीछले करीब 20 दिन से कर्नाटक चुनाव में पसीना बहा रहे हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल भारतीय जनता पार्टी सिर्फ नेतृत्व के निर्देश पर बैंगलोर के यशवंतपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव प्रभारी का दायित्व निर्वहन कर रहे हैं। कर्नाटक जिसकी कला, संस्कृति, भाषा अलग होने के बावजूद विधायक मनीष जायसवाल शुरूआत दिनों से ही यहां के कार्यकर्ताओं के चहेते बन कर उनके बीच चुनावी माहौल और रणनीति बनाने का सकारात्मक भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में कर रहे हैं।

मनीष जायसवाल बताते हैं की लड़कों की मशीनों के तरीके बूथ स्तर की संगठनात्मक मजबूती कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के जीत का आधार बनेगी। मनीष जायसवाल बताते हैं कि यहां बहुत स्तर पर जिस प्रकार संगठन के कार्यकर्ता संगठनात्मक कार्यों में पूरी शिद्दत के साथ जोड़ते हैं वह अतुलनीय है। वे मानते हैं कि यहां संघे शक्ति कलियुगे पूरी तरह चरितार्थ होती है। भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं में अनुशासन सर्वोपरि माना जाता है और पूरी तरह अनुशासित होकर यहां के बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ता भी संगठन के निर्देश और संगठनात्मक प्रभारियों के दिशा निर्देश को लक्ष्मण रेखा मानकर कार्य करते हैं।

यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता.. नारियों के प्रति भारतीय सम्मान का परिचय देते हुए भाजपा कार्यकर्ता यहां संगठन के हर एक दायित्व पर महिलाओं को विशेष स्थान देते हैं और यही कारण है की मातृशक्ति भी संगठनात्मक कार्यों के साथ भाजपा के पक्ष में अपना पूरा जोर लगा रही है। कर्नाटक में भाजपा संगठन में महिलाओं की उपस्थिति प्रदेश कमेटी से लेकर बूथ कमेटी तक मजबूती से दिखती है। शहरी क्षेत्र में रोड शो के दौरान यहां करीब सवा लाख रुपैया के एक माला का जिक्र करते हुए विधायक मनीष जायसवाल बताते हैं कि यहां के लिए यहां कॉमन है। जिसे क्रेन के द्वारा उठाया जाता है।

सैकड़ों केजी सेव, नारंगी,अनारस और नारियल जैसे फलों से निर्मित विशाल माला पहनाकर यहां आगंतुक प्रतिष्ठित नेताओं का स्वागत किया जाता है। स्वागत का यह दृश्य बेहद ही अद्भुत और मनमोहक होता है। विधायक मनीष जायसवाल बताते हैं कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा के प्रति गजब का लहर दिख रहा है और यहां की जनता ने एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने का मन बना लिया है। वे कहते हैं की दक्षिण भारत से कई संगठनात्मक और चुनावी अनुभव लेकर झारखंड लौटेंगे और सकारात्मक बातों को अपने दिनचर्या में अमल करते हुए जन सेवा में शिद्दत से जुटेंगे ।




