Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

धनबाद करीब 5 साल बाद अपने कर्मभूमि धनबाद लौटेंगे सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो

धनबाद की राजनीति और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा के सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो जल्द ही अपनी जन्मभूमि और कर्मभूमि धनबाद लौटने वाले हैं।

धनबाद करीब 5 साल बाद अपने कर्मभूमि धनबाद लौटेंगे सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो

धनबाद /रांची : धनबाद की राजनीति और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा के सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो जल्द ही अपनी जन्मभूमि और कर्मभूमि धनबाद लौटने वाले हैं। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे पूर्व विधायक पिछले लगभग पांच वर्षों से हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में उपचाररत थे।

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें यात्रा की अनुमति दे दी है। उनके धनबाद आगमन की खबर से समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि इंद्रजीत महतो का क्षेत्र में सामाजिक और राजनीतिक योगदान महत्वपूर्ण रहा है तथा उनके लौटने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।

कोविड काल के दौरान स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्या के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद ले जाया गया था, जहां लगातार चिकित्सकीय निगरानी में उनका इलाज चलता रहा। अब स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार के बाद वे अपने गृह क्षेत्र लौटने की तैयारी में हैं।

सूत्रों के अनुसार, उनके स्वागत को लेकर समर्थक विशेष कार्यक्रम की भी तैयारी कर रहे हैं। लंबे अंतराल के बाद अपने नेता की वापसी को लेकर सिंदरी और धनबाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल भी तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button