मारांगबुरू सोसाइटी की ओर से उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाहातु मे 20 वां एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन.
पोटका प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाहातू में, रविवार, 1 नवंबर 2026 को मारांबुरू, सोसाइटी जाहातू पोटका के और से तथा प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से 20 वां एक दिवसीय, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।

मारांगबुरू सोसाइटी की ओर से उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाहातु मे 20 वां एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन.
अभिजीत सेन
जमशेदपुर/ पोटका
पोटका प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाहातू में, रविवार, 1 नवंबर 2026 को मारांबुरू, सोसाइटी जाहातू पोटका के और से तथा प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से 20 वां एक दिवसीय, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस रक्तदान शिविर में पोटका प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत से उपस्थित युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

शिविर में कुल 136 रक्त वीरों ने रक्तदान किया मौके पर सोसाइटी के देवानंद साहू सदानंद साहू एवं तारास हांसदा ने कहा कि रक्तदान महादान है इसका कोई विकल्प नहीं.। उन्होंने कहा 2007 में विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक निखिल मंडल के द्वारा इस रक्तदान शिविर का शुरुआत किया गया था। उनका सेवा निवृत के पश्चात मारांगबुरू सोसाइटी के द्वारा आज तक लगातार इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह रक्तदान शिविर का आयोजन मे पूर्व प्रधान अध्यापक निखिल मंडल जी का बहुत बड़ा देन है. जो कि आज भी सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न जगहों से युवाओं ने इलाज रत लोगों के लिए रक्तदान करने पहुंचते हैं। प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निर्देशक अरिजीत सरकार ने भी सोसाइटी के तमाम लोगों को दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि 20 वर्षों से इस तरह सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान शिविर का आयोजन करना बहुत ही सराहनीय कार्य है।
इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सोसाइटी के अध्यक्ष सदानंद साहू, कारू मंगल बेसरा, निरूप हाँसदा, राजेश सोरेन, चंद्रशेखर साहू, देव माझी, दीनूराम किस्कू,तारास हांस दा,आदि के साथ कई संख्या में गनमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे।




