पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने पलमा मे किया क्रिकेट मैच का उद्घाटन।
पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने पलमा मे किया क्रिकेट मैच का उद्घाटन।

पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने पलमा मे किया क्रिकेट मैच का उद्घाटन।
संवाददाता मुन्ना यादव
हजारीबाग: चलकुशा प्रखंड के पंचायत सेवाटांड़ ग्राम पलमा में गांधी जयंती के शुभ अवसर पर आदर्श नवयुवक क्लब पलमा के तत्वाधान में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच में मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष झारखंड राज्य आवास बोर्ड, पूर्व विधायक बरकट्ठा सह झामुमो वरिष्ठ नेता श्री जानकी प्रसाद यादव ने विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किए। उद्घाटन मैच ए टी क्लब माधोपुर बनाम स्टार क्लब बेको के बीच खेला गया जिसमें माधोपुर की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 160 रन बनाई तथा बेको की टीम जवाबी करवाई करते हुए 12 ओवर में 2 विकेट खोकर 165 रन बनाकर जीत दर्ज की।

मौके पर जिला परिषद सदस्य सबिता सिंह, युवा नेता उमेश यादव प्रखंड बीस सुत्री सह झमुमो प्रखंड अध्यक्ष सलीम अंसारी, मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह, मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव, रामदेव यादव, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष दशरथ यादव, पूर्व मुखिया रविशंकर यादव, मिन्हाज अंसारी, राहुल पंडित, जितेंद्र चंद्रवंसी, विजय यादव, नईम अंसारी, राजेश कुमार, सूरज यादव, रूपेश कुमार, सुभाष कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।



