मण्डई लाला मोहल्ला में चित्रगुप्त पुजा धूम-धाम से सम्पन्न कराने को लेकर चित्रांश परिवार कि हुई बैठक
मण्डई वार्ड एक स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में आगामी चित्रगुप्त पुजा धूम-धाम से सम्पन्न कराने को लेकर एक बैठक आयोजित कि गई।

मण्डई लाला मोहल्ला में चित्रगुप्त पुजा धूम-धाम से सम्पन्न कराने को लेकर चित्रांश परिवार कि हुई बैठक
सामुहिक भोजन और बच्चों का खेल-कूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
हजारीबाग: मण्डई वार्ड एक स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में आगामी चित्रगुप्त पुजा धूम-धाम से सम्पन्न कराने को लेकर एक बैठक आयोजित कि गई। यह बैठक शिव शंकर प्रसाद कि अध्यक्षता में संपन्न की गई। बैठक में सबसे पहले पिछली वर्ष का लेखा-जोखा राज कुमार सिन्हा उर्फ बन्टु द्वारा प्रस्तुत किया गया। साथ ही आमद और खर्च का व्योरा भी प्रस्तुत किए गए।

तदुपरान्त इस वर्ष भी पुजन कार्य धूम-धाम से सम्पन्न कराने की बात कही गई। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष कि तरह इस वरंष भी पूजनोत्सव पर प्रसाद वितरण की जायेगी। साथ ही चित्रांश परिवार सामुहिक भोजन में शामिल भी होंगे तथा बच्चों द्वारा खेल-कूद,सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न कराई जाएगी।

मण्डई स्थित सामुहिक चित्रगुप्त पुजा पिछले लगभग पचास वर्षों से की जा रही है।आज भगवान चित्रगुप्त जी कि भव्य मंदिर है जहां पूजनोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न होती है। इसके उपरांत सामूहिक भोजन कार्यक्रम सम्पन्न होता है।ज्ञानेश्वर कुमार, सुशील कुमार सहित कई सदस्यों ने कहा वर्ष में सम्पन्न कराई जाने वाली भगवान चित्रगुप्त की पुजन और सामुहिक परिवारजन संग भोजन हमें एक सूत्र में आने का अवसर प्रदान करता है।

आज कि बैठक में अजित कुमार सिन्हा,अक्षय कुमार बक्शी,आशुतोष कुमार सिन्हा,उदय कुमार, ज्ञानेश्वर कुमार “बच्चा”,प्रणय कुमार, सुशील कुमार, राकेश रंजन, मिथलेश कुमार, अविरल लाल, अविनाश कुमार, ब्रज किशोर प्रसाद, अमर कुमार, गौरव सहाय “राजू”,मनीष कुमार, मिथलेश कुमार सहित कई चित्रांश परिवार के सदस्य मौजूद हुए।



