देवघर से लौट रहे कांवरियों से भरी सवारी गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर,दर्जनों घायल,चार की स्थिति गंभीर
गोरहर पुलिस ने दिखाई तत्परता घायलों को पहुंचाया अस्पताल

देवघर से लौट रहे कांवरियों से भरी सवारी गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर,दर्जनों घायल,चार की स्थिति गंभीर
गोरहर पुलिस ने दिखाई तत्परता घायलों को पहुंचाया अस्पताल
संवाददाता : ईश्वर यादव
हजारीबाग/बरकट्ठा:- गोरहर थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित पांतितीरी मोड़ के समीप एक कंटेनर वाहन ने कावरियों से भरी सवारी गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मारी।जिसके बाद दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना गोरहर पुलिस को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची तथा सभी घायलों को आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा लाया गया। इस हादसे में 18 लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोल बम देवघर से जल चढ़ाकर घर लौट रहे कांवरियों से भरी सवारी गाड़ी संख्या जे एच 12 सी 4651 को कंटेनर गाड़ी संख्या आरजे 14 जीजे 7650 ने जोरदार टक्कर मार दी।

वहीं आक्रोशित लोगों ने कंटेनर पर पथराव भी किया। तत्पश्चात पुलिस पहुंचने के बाद आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया गया। घायलों में बबन बर्मा 40 वर्ष पिता नारायण साव, मुन्नी देवी 46 वर्ष पति प्रेम पंडित ,माधुरी देवी 45 वर्ष पति हीरो रविदास, रीना देवी 30 वर्ष पति राजेश राम की स्थिति को गंभीर देखते हुए हजारीबाग रेफर किया गया।

अन्य घायलों में बसंती देवी 33 वर्ष पति सेवा भुईयां, राम भूईयां 40 वर्ष पिता राजू भूईयॉ, सोनी देवी 30 वर्ष पति बबलू राम, जगदीश महतो 50 वर्ष, सीमा देवी 50 वर्ष, लखन प्रजापति 35 वर्ष, मुन्नी देवी 50 वर्ष पति नारायण रविदास, नंद लाल रजक 30 वर्ष, बुतुमबा देवी 60 वर्ष पति मुनेश्वर राम, विजय कुमार 30 वर्ष, बैजनाथ ठाकुर 42 वर्ष ,रेशमी देवी 60 वर्ष ,बसंती देवी 45 वर्ष सभी इचाक निवासी शामिल हैं। समाचार लिखे जाने तक कुछ अन्य घायलों को भी रेफर करने की बात कही जा रही थी।



