एनएच 2 पर युवक की संदिग्ध मौत परिजनों ने जताया हत्या कीआशंका पुलिस के मुताबिक सड़क हादसे में गयी युवक की मौत
कोलकता दिल्ली सडक के डुमरी कुलगो टोल प्लाजा के समीप बुधवार को खडी टेलर मे बाईक चालक ने जोर दार टककर मारा जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई बता दे की सड़क हादसे में धनबाद निवासी 21 वर्षीय उदय कुमार दास की मौत हो गई.

एनएच 2 पर युवक की संदिग्ध मौत परिजनों ने जताया हत्या कीआशंका पुलिस के मुताबिक सड़क हादसे में गयी युवक की मौत l
गिरिडीह : मनोज कुमार।
गिरिडीह : कोलकता दिल्ली सडक के डुमरी कुलगो टोल प्लाजा के समीप बुधवार को खडी टेलर मे बाईक चालक ने जोर दार टककर मारा जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई बता दे की सड़क हादसे में धनबाद निवासी 21 वर्षीय उदय कुमार दास की मौत हो गई. मृतक मुनीडीह में माइनिंग का काम करता था.

जानकारी के अनुसार उदय कुमार दास पिता अजीत दास ट्रेनिंग में गया था और वहां से घर लौट रहा था. घर परिजन लगातार फोन कर रहे थे लेकिन मोबाइल बिजी बता रहा था. इसी बीच अस्पताल से फोन आया कि उदय का एक्सीडेंट हो गया है और परिजनों को डुमरी अस्पताल आने को कहा गया. परिजनों के अनुसार डुमरी टोल प्लाजा के पास किसी टेलर ने बाइक में ठोकर मार दी,

जिससे उदय गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजनों ने घटना को सामान्य हादसा ना मानकर हत्या की आशंका जताई है. उनका कहना है कि मामले की गहराई से जांच हो. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.



