Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरत्योहारदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

मण्डई चित्रगुप्त मंदिर में चित्रांश परिवार सामुहिक किया पूजन-अर्चन

मण्डई वार्ड एक स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में भगवान श्री चित्रगुप्त पूजन-अर्चन कार्य सामुहिक एकत्रित होकर सम्पन्न किया।

मण्डई चित्रगुप्त मंदिर में चित्रांश परिवार सामुहिक किया पूजन-अर्चन

बच्चों ने विभिन्न खेल स्पर्द्धा में प्रतियोगिता के माध्यम से दिखाई अपनी हुनर

हजारीबाग: मण्डई वार्ड एक स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में भगवान श्री चित्रगुप्त पूजन-अर्चन कार्य सामुहिक एकत्रित होकर सम्पन्न किया। पूजन कार्य सम्पन्न होने उपरांत सबों ने पूजन प्रसाद ग्रहण किया।आज पूजन कार्य दोपहर 01:30 बजे उपरांत प्रारंभ होकर सम्पन्न कराई गई । बताया गया यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि ( यम द्वितीया) को मनाया जाता है।

इस वर्ष द्वितीया तिथि 10 नवम्बर को दोपहर 02 बजे से 11 नवम्बर दोपहर 03:53 बजे तक है और शुभ मुहूर्त 11 नवम्बर को दोपहर 01:01 बजे से 03:10 तथा कुछेक पंचांग में यह दोपहर 01:10बजे से 03:20 तक है।

चित्रगुप्त मंदिर परिसर पूजन में बच्चों से लेकर बड़ों तक एकत्रित होकर सामुहिक पूजन सम्पन्न किया। विलम्ब से बच्चों का खेल-कूद, गीत-संगीत,चित्रांकन प्रतियोगिता सम्पन्न कराई जा रही है। रात्री सामुहिक भोजन सम्पन्न कराई जायेगी।

सामुहिक पूजन कार्य में चित्रांश परिवार के गणमान्य लोग यथा रमेश प्रसाद,(सेवा निवृत्त सीजेएम), अनन्त प्रसाद उर्फ छटन,शिवशंकर प्रसाद, अक्षय कुमार बक्सी,अभय कुमार, अजीत कुमार सिन्हा,मिथलेश कुमार सिन्हा,हेमंत कुमार उर्फ हेमू,मुकेश कुमार उर्फ टुनटुन,सुनिल कुमार सिन्हा,अमर कुमार सिन्हा उर्फ मन्टु,राजीव कुमार सिन्हा उर्फराजू ,ज्ञानेश्वर प्रसाद उर्फ बच्चा,राजू कुमार सिन्हा,शुशील कुमार सिन्हा,अविरल लाल,अजय कुमार उर्फ बिक्कू सहित सैकड़ो चित्रांश भाई एवं मुख्य यजमान में ब्रज किशोर प्रसाद ,संजीव कुमार सिंहा उर्फ टुकरू,शुभांकर कुमार तथा पुजारी राजेश शर्मा उर्फ संजय द्वारा पूजन कार्य सम्पन्न कराई गई। रात्री सामुहिक भोजन सम्पन्न कराई जायेगी। कल दिन बुधवार सांध्य प्रतिमा विसर्जन कराई जायेगी।

Related Articles

Back to top button