Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

डालसा ने विद्यालय के बच्चों के साथ पेड़ लगा कर पृथ्वी दिवस मनाया ।

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय रंगा माटीया के बच्चों के साथ पृथ्वी दिवस मनाया गया।

डालसा ने विद्यालय के बच्चों के साथ पेड़ लगा कर पृथ्वी दिवस मनाया ।

अभिजीत सेन।

जामशेदपुर/ पोटका

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय रंगा माटीया के बच्चों के साथ पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस दिवस को मनाए जाने का एक मात्र उद्देश्य है पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना। पृथ्वी की संग्रचना से अवगत कराते हुए डालसा पी एल वी ने बच्चों से कहा, इस पृथ्वी 71 प्रतिशत हिस्सों में जल है और बाकी स्थल हैं,

जहां पर पेड़,पौधे,पर्वत,झरना और ये जीवजगत पल रहे हैं।ये सभी उपहार हमें प्रकृति ने प्रदान किया है।पर्यावरण की संरक्षण प्रदान करना हम सब की जिम्मेदारी है।पेड़ की कटाई को रोकना और पौधे लगाना,पशु पक्षी एवं जीव जंतुओं को सुरक्षा प्रदान करना,साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना और पानी का संरक्षण कर वायु प्रदूषण को रोकना।

अगर हम आज से ही अपने प्राकृतिक अवदान का संरक्षण करेंगे तो आने वाले कल भी हमारे सुरक्षित होंगे।आज पृथ्वी दिवस के अवसर पर बच्चों के साथ पेड़ भी लगाए और उनके बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्तीर्ण हुए तीन प्रतिभागियों को डालसा द्वारा पुरस्कृत कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

मौके पर स्कूली बच्चों के साथ विद्यालय के प्रधान अध्यापक अजीत कुमार मंडल,जितेंद्र कुमार सिंह सहायक शिक्षक,इंद्राय हांसदा सहायक शिक्षक एवं डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,मीरा मंडल,सबिता सोरेन,बसंती सरदार,कुरुमीता मुर्मू,राजेश माहली,गौतम सरदार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button