आदिवासी छात्र संघ के बैनर तले सूर्या हंसदा फर्जी एनकाउंटर में सीबीआई जाँच की मांग को लेकर निकाला आक्रोश रैली
आदिवासी छात्र संघ गिरिडीह के बैनर तले बुधवार को झंडा मैदान से आदिवासी आक्रोश रैली निकाली गई। समस्त आदिवासी समाज एकजुट होकर अपनी मांगों को रैली के माध्यम से रखा।

आदिवासी छात्र संघ के बैनर तले सूर्या हंसदा फर्जी एनकाउंटर में सीबीआई जाँच की मांग को लेकर निकाला आक्रोश रैली
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : आदिवासी छात्र संघ गिरिडीह के बैनर तले बुधवार को झंडा मैदान से आदिवासी आक्रोश रैली निकाली गई। समस्त आदिवासी समाज एकजुट होकर अपनी मांगों को रैली के माध्यम से रखा। इस आंदोलन का मुख्य फोकस सूर्या नारायण हांसदा के कथित एनकाउंटर पर सीबीआई जांच, अनाथ बच्चों की शिक्षा, परिवार को मुआवजा और सरकारी नौकरी, तथा ओबीसी कुड़मी समुदाय को एसटी सूची में शामिल न करने की मांग पर केंद्रित था।

सबसे पहले आदिवासी समाज के लोग झंडा मैदान में एकजुट हुए उसके बाद आक्रोश रैली निकाली गई जो शहरी क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों का भ्रमण करते हुए वापस झंडा मैदान पहुंची। इस मौके पर बताया गया कि सूर्या नारायण हांसदा, एक प्रतिष्ठित आदिवासी नेता और शिक्षाविद् थे। जिन्होंने गिरिडीह क्षेत्र में आदिवासी बच्चों की शिक्षा के लिए अथक प्रयास किए थे।

हाल ही में एक विवादास्पद एनकाउंटर में मारे गए। यह घटना न केवल स्थानीय समुदाय को झकझोर देने वाली है, बल्कि पूरे आदिवासी समाज में आक्रोश पैदा कर रही है। हांसदा जी द्वारा संचालित विद्यालय ने सैकड़ों अनाथ और गरीब आदिवासी बच्चों को शिक्षा का अवसर प्रदान किया, जो अन्यथा वंचित रह जाते। उनकी मृत्यु के बाद, समुदाय ने महसूस किया कि यह केवल एक व्यक्ति की हानि नहीं, बल्कि पूरे आदिवासी संघर्ष की हानि है।

आदिवासी छात्र संघ गिरिडीह के अध्यक्ष प्रदीप सोरेन ने कहा, सूर्या नारायण हांसदा हमारे समाज के एक मजबूत स्तंभ थे। उनके एनकाउंटर की सच्चाई सामने लाने के लिए सीबीआई जांच आवश्यक है, क्योंकि स्थानीय जांच में पक्षपात की आशंका है। हम सरकार से मांग करते हैं कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो, ताकि न्याय की जीत हो सके। साथ ही कुड़मी कुर्मी के द्वारा ST सूची में शामिल करने की मांग का विरोध भी किया गया। मौके पर सचिव मदन हेंब्रम मीडिया प्रभारी रमेश मुर्मू कोषाध्यक्ष चांद सोरेन प्रदीप सोरेन सोना लाल,
रमेश मुर्मू,भोला राम,
रेणु हांसदा,किरण टुडू,अक्षय मुर्मू, सचिन मुर्मू,समीर मुर्मू,
श्याम सुंदर हांसदा प्रवीण मुर्मू
हिंगामुनि मुर्मू दशरथ किस्कू
नूनुलाल मरांडी
किशोर मुर्मू दिमोल मरांडी
समेत सैकड़ो समाज के लोग मौजूद थे।




