भाजपा महिलाओं को न्याय और सुरक्षा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध : सुरेश मंडल l
महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों की आवाज बुलंद करने हेतु रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित महिला आक्रोश मार्च में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता आज उत्साहपूर्वक रांची के लिए रवाना हुईं।

भाजपा महिलाओं को न्याय और सुरक्षा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध : सुरेश मंडल
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों की आवाज बुलंद करने हेतु रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित महिला आक्रोश मार्च में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता आज उत्साहपूर्वक रांची के लिए रवाना हुईं।
इस क्रम में गिरिडीह के मधुबन मोड़ पर महिला मोर्चा की बहनों का उत्साहवर्धन किया गया तथा सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर महिलाओं के स्वाभिमान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम स्थल पर जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समाज में मातृशक्ति के स्वाभिमान के लिए पार्टी हमेशा संघर्ष करती रहेगी।
प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा हेतु यह मार्च जनजागरण का सशक्त माध्यम बनेगा। भाजपा हर अन्याय के विरुद्ध लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाती रहेगी।
जिला मंत्री संगीता सेठ ने कहा कि नारी शक्ति अब अन्याय और अपमान सहने वाली नहीं, बल्कि उसका डटकर जवाब देने वाली शक्ति है। महिला मोर्चा महिलाओं के हक और सम्मान के लिए सदैव तत्पर है।
जिला मंत्री सुरेश प्रसाद मंडल ने कहा कि समाज की उन्नति महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण से ही संभव है। भाजपा महिलाओं को न्याय और सुरक्षा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐतिहासिक होगा यह मोराबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक का महिला विरोध मार्च।
इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने महिला शक्ति की एकता, संगठन और संकल्प का परिचय देते हुए रांची में आयोजित महिला आक्रोश मार्च को सफल बनाने का संकल्प लिया।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा लगातार महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है तथा आगे भी जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
इस कार्यक्रम में महिला बहनों के साथ भारतीय जनता पार्टी महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विनीता कुमारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उषा कुमारी, जिला उपाध्यक्ष संगीता सेठ, पूर्व अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व जिला महामंत्री सुभाष चंद्र सिन्हा, उपाध्यक्ष देवराज, जिला मंत्री सुरेश प्रसाद मंडल, गुड़िया कुमारी, रिंकी देवी, भाजपा नेत्री बबली कुमारी, भाजपा नेता डॉ शैलेन्द्र चौधरी, समीर दीप, पवन कंधवे, सुरेंद्र मंडल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने रांची मोराबादी कूच कर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।




