Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

मुसाबनी डीएसपी के अध्यक्षता में कोवाली थाना परिसर में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत शांति समिति की बैठक आयोजित।

पूर्वी सिंहभूम जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर कोवाली थाना परिसर में मुसाबनी डीएसपी रोहित कुमार रजवार के अध्यक्षता में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत शांति समिति की बैठक आयोजन किया गया।

मुसाबनी डीएसपी के अध्यक्षता में कोवाली थाना परिसर में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत शांति समिति की बैठक आयोजित।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर /पोटका

पूर्वी सिंहभूम जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर कोवाली थाना परिसर में मुसाबनी डीएसपी रोहित कुमार रजवार के अध्यक्षता में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत शांति समिति की बैठक आयोजन किया गया। बैठक का अध्यक्षता करते हुए मुसाबनी डीएसपी ने कहा कि कम्युनिटी पुलिसिंग हेतु पुलिस पब्लिक का सहयोग जरूरी है।

अपराधिक गतिविधियों सहित असामाजिक कार्यों पर रोक लगाने आम नागरिक पुलिस को सहयोग करें। उन्होंने कहा कि शराब खुले में पीना वर्जित है। शराब पीने के शौकीन शराब खरीद कर घरों समें पीएं या बार में शराब सेवन करें। पुलिस अड्डाबाजी कर शराब पीने,मादक पदार्थों का सेवन करने की गुप्त सूचना दें, पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि प्रायः नशा के बाद ही अपराध की घटनाएं होती है।

इसलिए थाना क्षेत्र में कहीं भी अड्डाबाजी पर सीधे मुझे या थाना प्रभारी को सूचना दें। इसके पूर्व बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने हल्दीपोखर में रोजाना लग रहे सड़क जाम, हल्दी पोखर, साप्ताहिक हाट में पाकेटमारी, रविवार के दिन लगने वाली ढेंगाम हाट परिसर में नशा कर रैस ड्राइविंग, अवैध धंधा पर रोक लगाने की मांग किया। मुसाबनी डीएसपी रोहित कुमार रजवार ने ग्रामीणों के मांगों पर शीघ्र अमल करने का आश्वासन दिया।

बैठक में थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव,सब इंस्पेक्टर सहदेव सिंह एवं धनाय उरांव, ज़िला परिषद सदस्य सूरज मंडल, मुखिया देवी भूमिज , संगीता सरदार, पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्लाह, मधुसूदन नायक, उप मुखिया ओमप्रकाश गुप्ता,ग्राम प्रधान मो. असलम, रंजीत प्रधान, हीरो सरदार,रतन सोनकर, पिंटू गुप्ता,आफताब अंसारी,जिकरुल होदा,दिलीप अग्रवाल, दिनेश कर ,रमेश मोदक,बालाउद्दीन,काशुउद्दन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button