Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पायल कुमारी संदिग्ध मौत मामले में बीजेपी ने की निष्पक्ष जांच की मांग l

गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी जागेश्वर दास की 17 वर्षीय पुत्री पायल कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है।

पायल कुमारी संदिग्ध मौत मामले में बीजेपी ने की निष्पक्ष जांच की मांग l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी जागेश्वर दास की 17 वर्षीय पुत्री पायल कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और मामले की गहराई से जांच कराने की मांग की।

बताया गया कि पायल कुमारी 18 मई 2026 की सुबह ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच मुफस्सिल थाना में उसके लापता होने की सूचना दी। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। बाद में 20 मई की सुबह करीब 6 बजे उसरी नदी के पुराने पुल के नीचे उसका शव बरामद किया गया।

घटना को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता स्वयं, अनुप सिन्हा, संत कुमार लल्लू एवं पंचानन वर्मा सहित अन्य लोगों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। परिजनों ने नेताओं को बताया कि उनकी पुत्री की हत्या की गई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

बीजेपी नेताओं ने जिला प्रशासन एवं पुलिस अधीक्षक से मांग करते हुए कहा कि इस संदिग्ध हत्याकांड की शीघ्र और गहराई से जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस घटना की कड़ी निंदा करती है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

साथ ही नेताओं ने राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में लगातार इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं और सरकार अपराध रोकने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि जनता आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

Related Articles

Back to top button