Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

भाजपा महानगर जिला की मासिक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और 2029 मिशन पर जोर l

गिरिडीह भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर जिला की मासिक बैठक हरिचक्र स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई।

भाजपा महानगर जिला की मासिक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और 2029 मिशन पर जोर l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर जिला की मासिक बैठक हरिचक्र स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री सिकंदर हेम्ब्रम एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष अरुण हाजरा ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने संगठनात्मक गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह की 1 से 7 तारीख के बीच सभी मंडलों में बैठक सुनिश्चित की जाए। साथ ही महीने के तीसरे रविवार को शक्ति केंद्रों में बैठक तथा अंतिम रविवार को सभी बूथों पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुनने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को धरातल पर उतारना सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों से जवाब-तलब किया जाएगा। इसके अलावा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी बूथों पर योग कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया।

प्रदेश मंत्री शालिनी वैशखिहार ने कहा कि भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व वर्ष 2029 में झारखंड में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रहा है। इसके लिए संगठन को मजबूत बनाने और आम लोगों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता है।
पूर्व जिला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी जिस भी उम्मीदवार को जिम्मेदारी दे, सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ उसके समर्थन में जुटें ताकि 2029 में झारखंड में भाजपा की सरकार बन सके।

डुमरी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप साहू ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

बैठक में पूर्व मेयर सुनील पासवान, डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, विनीता कुमारी, संजीव कुमार गुड्डू, संगीता सेठ, संत कुमार लल्लू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button