Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

होनहार बिरवान के होत चिकने पात: सुदीप प्रधान ने SSC CGL में AIR 136 हासिल कर बढ़ाया गिरिडीह का मान

गिरिडीह कॉलेज के छात्र एवं 2021 बैच के एनसीसी कैडेट सुदीप प्रधान ने SSC CGL परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 136 हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

होनहार बिरवान के होत चिकने पात: सुदीप प्रधान ने SSC CGL में AIR 136 हासिल कर बढ़ाया गिरिडीह का मान

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : कॉलेज के छात्र एवं 2021 बैच के एनसीसी कैडेट सुदीप प्रधान ने SSC CGL परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 136 हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने झारखंड राज्य में पहला स्थान प्राप्त कर एक नई मिसाल कायम की है।

भोरंडीहा स्थित बंगाली टोला निवासी सुदीप प्रधान का चयन इनकम टैक्स इंस्पेक्टर पद के लिए हुआ है। उनकी इस शानदार सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

इस अवसर पर एनसीसी सीटीओ प्रो. विनीता कुमारी एवं वार्ड पार्षद समीर दीप ने सुदीप के आवास पहुंचकर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सुदीप की इस उपलब्धि में उनके पिता संजीत प्रधान और माता रिंकू प्रधान का विशेष योगदान रहा है। पूरे गिरिडीह कॉलेज परिवार और स्थानीय लोगों ने भी इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया है।

प्रो. विनीता कुमारी ने बधाई देते हुए कहा कि सुदीप की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर संघर्ष का परिणाम है, जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

वहीं, सुदीप प्रधान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया।
मौके पर समाजसेवी सुरेश गुप्ता, आशीष चंद्रवंशी, बॉबी वर्मा एवं सुमित प्रधान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button