Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

बरही में भीषण सड़क हादसा : तीन की मौत, छह घायल, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार

हजारीबाग बरही थाना अंतर्गत पंचमाधव गंगटाही पुल के पास बुधवार सुबह करीब 7.20 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई

बरही में भीषण सड़क हादसा : तीन की मौत, छह घायल, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार

बरही : शोएब अख्तर की रिपोर्ट

हजारीबाग : बरही थाना अंतर्गत पंचमाधव गंगटाही पुल के पास बुधवार सुबह करीब 7.20 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग पश्चिम वर्धमान जिले के कुल्टी थाना क्षेत्र के न्यू कुल्टी से यूपी के गाजीपुर अपने एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

इसी दौरान उनका स्विफ्ट कार (संख्या डब्लूबी 44 ए 0415) तेज रफ्तार में फोरलेन सड़क किनारे बने कंक्रीट डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में जय भगवान यादव (40 वर्ष), उनकी मां सोना यादव (57 वर्ष) और गाजीपुर निवासी 10 वर्षीय अंशिका कुमारी शामिल हैं।

वहीं घायलों में धर्मेंद्र यादव (27 वर्ष), शिवम उर्फ डुग्गू (10 वर्ष), अभिराज कुमार (9 वर्ष), मृत्यंजय कुमार (8 वर्ष), कौशल्या देवी और ज्योति कुमारी (24) शामिल हैं। सभी को स्थानीय पुलिस द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से बरही अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया।

धर्मेंद्र और शिवम की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इधर हादसे की सूचना पर बरही एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार व पुलिस बल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, कार को जय भगवान यादव चला रहे थे, जो मवेशी को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो बैठा,

जिसके बाद वाहन का डिवाइडर से भीषण टक्कर हो गया। पुलिस तीनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम बरही पोस्टमार्टम हाउस में करवाने के बाद मौके पर पहुंचे उनके स्वजनों को सौंप दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। दुर्घटना के बाबत बरही थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button