Breaking Newsचुनावझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए पंचप्रण की घोषणा की

भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए पंचप्रण की घोषणा की

भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए पंचप्रण की घोषणा की

हजारीबाग:  ब्यूरो रिपोर्ट

 हजारीबाग: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हजारीबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने पार्टी के पंचप्रण के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी।सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए

गोगो दीदी योजना’ लांच की जाएगी, जिसके तहत हर महिला के बैंक खाते में हर महीने की11 तारीख को2100 रुपए उपलब्ध कराए जाएंगे। युवाओं के लिए भाजपा ने पाँच लाख स्वरोजगार के अवसर सृजित करने और रिक्त पड़े2.87 लाख सरकारी पदों की बहाली पारदर्शिता के साथ करने का दावा किया। इसके अतिरिक्त, स्नातक और स्नातकोत्तर पास युवाओं के लिए युवा साथी भत्ता’ का प्रावधान किया गया है, जिसमें दो साल तक युवाओं को हर महीने2000 रुपए दिए जाएंगे।आवास की समस्या को दूर करने के लिए पार्टी ने मुफ्त बालू और 21 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाने की योजना बनाई है, जिसमें प्रत्येक आवास के लिए1 लाख रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे।

इसके साथ ही, लक्ष्मी जोहार योजना के तहत500 रुपए में गैस सिलेंडर प्रदान किया जाएगा, जिसमें साल में2 मुफ्त गैस सिलेंडर भी शामिल हैं।भाजपा की इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं, युवाओं और आम लोगों को सशक्त करने का संकल्प लिया गया है, जिससे आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button