भूतपूर्व मुखिया स्व० जयदेव चौधरी का मनाई गई प्रथम पुण्यतिथि।
स्व० जयदेव चौधरी का मुर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल कोडरमा के पुर्व सांसद एवं विधायक

भूतपूर्व मुखिया स्व० जयदेव चौधरी का मनाई गई प्रथम पुण्यतिथि।
संवाददाता – मुन्ना यादव
स्व० जयदेव चौधरी का मुर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल कोडरमा के पुर्व सांसद एवं विधायक
हजारीबाग: चलकुशा प्रखंड के चौबे बाजारटांड़ में भुतपूर्व क्रांतिकारी नेता, रेल आंदोलन के नायक सह मुखिया स्व० जयदेव चौधरी की प्रथम पुण्यतिथि पर प्रतिमा अनावरण झामुमो बुद्धिजीवी मंच केंद्रीय अध्यक्ष कमलनयन सिंह, पूर्व सांसद रविन्द्र राय, पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, कोडरमा जिप अध्यक्ष रामधन यादव, जिप सदस्य सविता सिंह, वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता, डोरंडा जिप सदस्य बसंत भोक्ता, गाण्डेय के पुर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, पूर्व जिप अध्यक्ष शालीनी गुप्ता, जयनगर जिप सदस्य केदारनाथ यादव, ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता स्व० जयदेव चौधरी के पुत्र सह मुखिया कुमार अंशु वा युवा नेता अनुज रवि ने किया।

झामुमो बुद्धिजीवी मंच केंद्रीय अध्यक्ष कमलनयन ने कहा कि जयदेव चौधरी एक व्यक्ति नहीं एक सोच थे जो जनता की समस्याओं को लेकर हमेशा आंदोलन करते रहे। उनके अधुरे सपने को चलकुशा प्रखंड को कोडरमा जिला शामिल करना हमारी व्यक्तिगत जिम्मेवारी है। चलकुशा को कोडरमा जिला में शामिल कर सच्ची श्रद्धांजलि दी जाएगी।
पूर्व विधायक जानकी यादव ने कहा कि जयदेव चौधरी के साथ कई आंदोलन साथ किया और चलकुशा को प्रखंड बनाने के लिए रांची के होटवार जेल भी गया।

पूर्व सांसद रविन्द्र राय ने कहा कि जयदेव चौधरी विधानसभा वा लोकसभा का चुनाव लड़े संघर्ष करने वाले अपने पद तक पहुंचे लेकिन लोगों के दिलो में राज करते हैं। अब तो चौबे जयदेव चौधरी के नाम से जाना जाता है।

मौके पर प्रमुख नीतू कुमारी, बीडीओ समरेश प्रसाद भंडारी,उपप्रमुख शमशेर आलम, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष दशरथ यादव, केदार यादव, प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी, तफज्जुल हुसैन, भुनेश्वर स्वर्णकार, मुखिया सुखदेव यादव, विक्रमादित्य सिंह, बासुदेव यादव, रामजीत रजक, आलोक सिंह, सुबोध चौधरी, अब्दुल कुद्दुश, बासुदेव दास, महबूब अंसारी, राजेश यादव, मोहसिन कमाल, बसंत पांडेय, अब्दुल हलीम, उदित राम, थाना प्रभारी ओम प्रकाश पांडेय, किशोरी पाण्डेय समेत काफी लोग मौजूद थे।




