Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरबिजनेसमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

सिटी जिम का सदर विधायक ने किया उद्घाटन, आधुनिक मशीनों से लैस ,जानिए खास…. 

सिटी जिम का सदर विधायक ने किया उद्घाटन, आधुनिक मशीनों से लैस है जिम 

सिटी जिम का सदर विधायक ने किया उद्घाटन, आधुनिक मशीनों से लैस है जिम 

मनोज कुमार, गिरिडीह

गिरिडीह: गुरुवार को टुंडी रोड स्थित शिव शक्ति कंपलेक्स दाढ़ीडीह में सिटी जिम का उद्घाटन सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान संचालक के द्वारा बॉडी बिल्डिंग में भाग लिए खिलाड़ियों को शील्ड देकर स्वागत किया गया। इस बाबत विधायक श्री सोनू ने बताया कि इन स्थानों पर जिम खुलने से स्थानीय लोगों को अपने बॉडी बनाने के लिए अब दूर जाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि एक अच्छे माहौल में खासकर युवा अब अपने को बॉडीबिल्डर बना सकेंगे। उन्होंने इस कार्य के लिए जिम संचालक को बधाइयां दी। इस बाबत संचालक सुजीत वर्मा ने बताया कि लंबे समय से उनका प्रयास रहा है कि गिरिडीह के युवाओं को एक अच्छे बेहतर माहौल में बॉडीबिल्डर बनाना है।

उसी उद्देश्य को लेकर दूसरा जिम का उद्घाटन गिरिडीह विधायक के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि बॉडी बनाने वेट घटाने समेत कई तरह के आधुनिक सुविधाओं से लैस मशीनों को लगाया गया। उन्होंने कहा कि ट्रेनर विक्टर डिसूजा सोनू सिंह बहुत ही अनुभवी हैं।

उन्होंने कहा कि डिसूजा खासकर क्षेत्रों में कई बार सम्मानित भी हो चुके हैं। मौके पर बब्बन खान अधिवक्ता, शंभू उपाध्याय राजेंद्र कुमार अमर पांडे मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button