Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

भाजपा गिरिडीह महानगर की बैठक में प्रशिक्षण शिविर की बनी रूपरेखा, 20 मार्च से 16 मंडलों में होगा आयोजन

भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर की एक आवश्यक बैठक जिला कार्यालय हरिचक में महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

भाजपा गिरिडीह महानगर की बैठक में प्रशिक्षण शिविर की बनी रूपरेखा, 20 मार्च से 16 मंडलों में होगा आयोजन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर की एक आवश्यक बैठक जिला कार्यालय हरिचक में महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी प्रशिक्षण शिविर को लेकर योजना तैयार करना था।
बैठक में कोडरमा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रशिक्षण शिविर प्रभारी नीतिश चंद्रबंशी विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि सभी मंडलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर कार्यकर्ताओं को सात विषयों पर सात सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और उन्हें संगठन के प्रति संकल्प दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर की तिथि जिला कमेटी को देंगे, जिसके बाद सभी मंडलों में शिविर आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण शिविर के संयोजक एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्य दलों से अलग है, क्योंकि यहां कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया जाता है। मंडलों में बैठक कर कार्य योजना बनाई जाती है, जिससे संगठन मजबूत होता है।

जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने बताया कि गिरिडीह महानगर से प्रशिक्षण शिविर के लिए यदुनंदन पाठक को संयोजक तथा श्याम कुमार, संजीव कुमार और शालिनी वैश्खीयार को सह-संयोजक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर 20 मार्च से 14 अप्रैल तक सभी 16 मंडलों में आयोजित किए जाएंगे। शिविर की शुरुआत शाम 4 बजे से होगी और प्रतिभागियों का रात्रि विश्राम शिविर स्थल पर ही रहेगा। अगले दिन शाम 4 बजे शिविर का समापन किया जाएगा, इस प्रकार यह 24 घंटे का प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक सत्र में अलग-अलग वक्ता होंगे और इसके लिए जल्द ही पूरी टीम की घोषणा कर दी जाएगी। जिस तरह जिला स्तर पर टोली बनाई गई है, उसी प्रकार मंडलों में भी एक संयोजक और दो सह-संयोजकों की टोली बनाकर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो शिविर में अपने अनुभव साझा करेंगे।

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, एंथोनी स्वामी, सिकंदर हेंब्रम, नवीन सिन्हा, संगीता सेठ, राजेश जायसवाल, मिथुन चंद्रवंशी, संत कुमार लल्लू, सुमन सिन्हा, सदानंद वर्मा, चिंतामणि सिंह, सुरेश मंडल, मनोज पांडे, अजय सिंह, सौरभ मिश्रा, पुरुषोत्तम चौधरी, देवराज, शिवकुमार यादव, राजू मंडल, राजू पंडित, अरविंद राय, फूलचंद प्रसाद, विवेक गुप्ता, जय मंगल राय, खीरोधर दास, पवन कंधवे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button