सीसीएल क्षेत्र में अवैध कोयला खनता पर चला बुलडोजर कई खनतो को किया गया डोजरिंग कर नष्ट….
सीसीएल क्षेत्र में अवैध कोयला खनता पर चला बुलडोजर कई खनतो को किया गया डोजरिंग कर नष्ट....
सीसीएल क्षेत्र में अवैध कोयला खनता पर चला बुलडोजर कई खनतो को किया गया डोजरिंग कर नष्ट….
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: सीसीएल के पीओ एसके सिंह और मुफस्सिल थाना के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को अभियान चलाकर सीसीएल क्षेत्र अंतर्गत बीस अवैध खांता को डोजरिंग कर खंता कर भर दिया गया।

पुलिस द्वारा यह अभियान सीसीएल क्षेत्र के कोपा, कबरीबाद,पतराडीह,मुर्गिया टेंगरी समेत अन्य स्थानों पर चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व कर रहे जवान एनके नायक ने बताया कि सीसीएल के वरीय अधिकारी के अनुसार लगातार सीसीएल क्षेत्र में संचालित अवैध खंता को लेकर डोजरिंग कर करवाई किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज भी कई स्थानों पर करवाई की गई और यह अभियान आगे भी जारी रहेगी। मालूम हो अवैध कोयला के कारोबार होने से राजस्व का काफी नुकसान होता है। मौके पर एस एस आई सुनील तिर्की, एएसआई सहित मुफस्सिल थाना और पिकेट के कई जवान मौजूद थे।




