आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर सरकार के प्रति किया गया आभार व्यक्त
आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर सरकार के प्रति किया गया आभार व्यक्त

आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर सरकार के प्रति किया गया आभार व्यक्त
गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरिडीह: झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी सेविका सहायिका का नियमावली स्वीकृत करने ओर मानदेय में बढ़ोतरी के उपलक्ष में शनिवार को नगर भवन में झारखंड सरकार के प्रति आभार कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देवंती देवी और संचालन अशोक कुमार सिंह नयन ने किया। सभी आंगनवाड़ी दीदियों ने नियमावली में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए विधायक सुदिव्य सोनू की तारीफ की तथा उनके समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम के दौरान सभी दीदियों ने स्वागत सम्मान में एक समूह गीत प्रस्तुत की। इस दौरान विधायक श्री सोनू ने कहा कि सभी दीदियों को रघुवर काल की लाठी और हेमंत काल में कुर्सी पर स्वागत और सम्मान दोनों याद रखने चाहिए। झारखंडी पुत्र ही झारखंडी माँ बहनों को सम्मान दे सकती है जो आज दिया और आपके सम्मान को सहर्ष स्वीकार करता हूँ।

मौके पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि आप का सम्मान हमेशा बना रहेगा । शिक्षा मंत्री श्री महतो ने कहा कि सेविका सहायिका के मानदेय में जो बढ़ोतरी किया गया हैं वह पर्याप्त नहीं है उसको और आगे बड़ा कर 18 हज़ार रुपए तक ले जायेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी के हित में कार्य कर रही हैं। गांडेय विधायक डॉ अहमद ने कहा झारखंड सरकार आप तमाम सेविका सहायिका के सम्मान की रक्षा करते रहेंगी। मौके पर राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक कुमार सिंह, रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा रूपलाल महतो अमर किशोर प्रसाद सिन्हा प्रयाग यादव बम शंकर शर्मा केवल राउत रेखा मंडल अंशुलता स्वरुप कुमारी तनुजा गुड़िया देवी समेत जिले भर के सेविका सहायिका मौजूद थी।




