Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

सीनियर मॉडर्न पब्लिक स्कूल गांवा पटना में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती

सीनियर मॉडर्न पब्लिक स्कूल, गांवा पटना में गांधी जयंती के अवसर पर देशभक्ति और संस्कार से जुड़ा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सीनियर मॉडर्न पब्लिक स्कूल गांवा पटना में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : सीनियर मॉडर्न पब्लिक स्कूल, गांवा पटना में गांधी जयंती के अवसर पर देशभक्ति और संस्कार से जुड़ा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर ‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोष से गूंज उठा। नन्हे बच्चों ने महात्मा गांधी का रूप धारण कर उनके आदर्शों और सादगी को जीवंत किया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों एवं बच्चों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की। गांधी जी के रूप में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गांधी जी के प्रसिद्ध तीन बंदरों – बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत बोलो का संदेश देते हुए अभिनय प्रस्तुत किया, जिसने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

बच्चों में अपने पसंदीदा महापुरुषों की भूमिका निभाने को लेकर खासा उत्साह दिखा। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं जीवन से जुड़े प्रसंग प्रस्तुत किए। विद्यालय के निदेशक रणवीर कुमार ने कहा कि बच्चों को छोटी उम्र से ही देश के महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और उनके आदर्शों की जानकारी देना जरूरी है।

ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार, देशप्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि “मां भारती के सारे लाल, सभी संतानें बहादुर बनें” और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझते हुए आगे बढ़ें। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष, सादगी और देशसेवा के बारे में जानकारी दी गई।

मौके पर सचिन कुमार, ज्योतिष कुमार, काजल कुमारी, निकिता कुमारी, सृष्टि, अंशिका, आरती, सलोनी, सोनम, वनिशा, परी, आंचल, ममता, प्रवीण, दिनेश, अंशु, सिन्नू, शिवानी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बच्चे मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button