Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस समारोह, हल्दीपोखर में धूमधाम से मनाया गया।

झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती के मोके पर 15 नवंबर रविवार को हल्दीपोखर में सरदार मुड़ा,नाया,डाकुआ, हातु स्वशासन व्यवस्था, पोटका की ओर से भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती सह झारखंड स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस समारोह, हल्दीपोखर में धूमधाम से मनाया गया।

अभिजीत सेन ।

जामसेदपुर / पोटका

झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती के मोके पर 15 नवंबर रविवार को हल्दीपोखर में सरदार मुड़ा,नाया,डाकुआ, हातु स्वशासन व्यवस्था, पोटका की ओर से भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती सह झारखंड स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस भग्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रुप मे पोटका विधायक संजीव सरदार उपस्थित रहें।

समारोह में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया एवं उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया गया। तदुपरांत पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक संजीव सरदार ने मौके पर  आदिवासी समाज की पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था, स्वशासन प्रणाली और रीति-रिवाजों के संरक्षण को लेकर विस्तार से बातें रखीं।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ बिरसा मुंडा ने युवा अवस्था में ही उलगुलान शुरू किया। उन्होंने अपने जान की परवाह नहीं करते हुए अंग्रेज से लड़ाई लड़ी। उनके प्रयास से ही सीएनटी और एसपीटी एक्ट बना है। इस एक्ट से हम आदिवासी सुरक्षित हैं, अन्यथा हमें हमारी जमीन से बेदखल कर दिया जाता।

उन्होंने कहा कि आदिवासी बचेगा तभी जल, जंगल जमीन सुरक्षित होगा और पेड़ पौधों को सुरक्षा मिलेगी। पेड़ पौधों सुरक्षित रहने से ही शुद्ध आक्सीजन मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि हमें बिरसा मुंडा के बताएं रास्ते पर चलकर शोषित,पीड़ितों को समाज के मुख्यधारा में लाएंगे।

इस अवसर पर आंदोलनकारी बबलु चौधरी, कालिकापुर तरफ पारगना सिद्धेश्वर सरदार, पोटका तरफ पारगाना हरिश सिंह भूमिज, हल्दी पोखर तरफ पारगनाभ हिमांशु सरदार, हितेश भकत,जिकरुल होदा,मुखिया कार्तिक मुर्मू,उप मुखिया ओमप्रकाश गुप्ता, गादी सरदार, सुबोध सरदार हातु सरदार, रायचरण सरदार,भरत सरदार,मनोज सरदार, रामसिंह मंडल, बिरेन पात्र लाल बाबू, आफताब आलम,, शुरू सरदार, सहित दर्जनों , गादी सरदार, हातु सरदार, नाया, देवरी और डाकुआ सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button