खंडोली में भाजपा का भव्य वनभोज, बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
गिरिडीह भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खंडोली में वनभोज कार्यक्रम सह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

खंडोली में भाजपा का भव्य वनभोज, बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
गिरिडीह: मनोज कुमार
गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खंडोली में वनभोज कार्यक्रम सह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. विनीता के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक आयोजन भी किया गया, जिसमें भक्ति संगीत गीतों पर उपस्थित कार्यकर्ता और अतिथि झूमते नजर आए। इसके बाद केक काटकर बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन मनाया गया।

मौके पर संबोधित करते हुए पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने कहा कि ऐसे वनभोज कार्यक्रमों से संगठन को मजबूती मिलती है और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय व एकता और सुदृढ़ होती है। वहीं आयोजक प्रो. विनीता ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर सभी को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, प्रदेश मंत्री एससी मोर्चा भाजपा कामेश्वर पासवान, प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार, डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. मनीषकांत, सावित्री देवी, डॉ. शैलेन्द्र चौधरी, संत कुमार लल्लू, संदीप डेंगेच, प्रमोद सिंह, लखनलाल मोदी, संगीता सेठ, गुड़िया देवी, कविता कुमारी, नीतू शोला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, नगर मंत्री समीर दीप, अमित आर्या, पवन कंधवे, सुरेश गुप्ता, नितिन सहित अन्य कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में लगभग 500 लोग शामिल हुए।


