पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन कहा सभी लोगों को मिलकर चल रहे इस सत्याग्रह को आगे बढ़ाने का काम करें
पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन कहा सभी लोगों को मिलकर चल रहे इस सत्याग्रह को आगे बढ़ाने का काम करें

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन कहा सभी लोगों को मिलकर चल रहे इस सत्याग्रह को आगे बढ़ाने का काम करें
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने गुरुवार को नया परिसदन भवन में
तीसरी प्रखंड निवासी बीजेपी नेता सह पंचायत समिति सदस्य लालू यादव उर्फ करन यादव को कार्यकर्ता के रूप में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। जिसके बाद प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान सबसे पहले लालू यादव को फूल माला पहनाकर जोरदार तरीके से कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया गया। इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा की जय भारत सत्याग्रह आंदोलन देशभर में चलाया जा रहा है। झारखंड के भी सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस की नेता कार्यकर्ताओं द्वारा एकजुट होकर नरेंद्र मोदी की दमनकारी नीतियों से जनता को अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में जब से नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार बनी है तब से महंगाई बेरोजगारी चरम पर है जनता त्रस्त है वही केंद्र की सरकार पूंजी पतियों के साथ नाता जुड़े हुए हैं। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद पत्रकारों को लालू यादव ने बताया कि भाजपा की सरकार जब से दिल्ली हुकूमत में आई है तब से लगातार दलितों के साथ उत्पीड़न हो रहा है ओबीसी के हक अधिकार को मारा जा रहा है

सामाजिक न्याय को पैरों तले कुचला जा रहा है संविधान को मिट्टी में मिलाया जा रहा है। कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को पूंजीवादी तिजोरी में सौंपने की कोशिश की जा रही है इसी को लेकर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर लोकतंत्र के हित में कार्य करूंगा। मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह गिरिडीह जिला प्रभारी कुमार गौरव प्रदेश प्रमोद सिंह अजय सिन्हा निसाब हमद कैसर तोहिद वासिम जाफर हसनैन अली शशि शर्मा बलराम यादव उपेंद्र सिंह महमूद अली खान सरफराज अंसारी समेत पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।




