Breaking Newsझारखण्डताजा खबर

बोर्ड में बीमा पारित किए ओर वार्ड पार्षद के अनुशंसा कराए बिना 88 फीट पीसीसी व नाली निर्माण की योजना हो गई पास

बोर्ड में बीमा पारित किए ओर वार्ड पार्षद के अनुशंसा कराए बिना 88 फीट पीसीसी व नाली निर्माण की योजना हो गई पास

बोर्ड में बीमा पारित किए ओर वार्ड पार्षद के अनुशंसा कराए बिना 88 फीट पीसीसी व नाली निर्माण की योजना हो गई पास

गिरिडीह:मनोज कुमार।

गिरिडीह: नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 29 में वार्ड पार्षद के अनुशंसा कराए बिना और योजनाओं को बिना बोर्ड की बैठक में पारित किए हुए ठेकेदार और निगम के कर्मियों की मिलीभगत से सरकारी राशियों का दुरुपयोग करने को लेकर वार्ड पार्षद सुदामा देवी ने उप नगर आयुक्त को आवेदन लिखकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बताया गया कि ठेकेदार और निगम कर्मियों के मिलीभगत से गलत तरीके से स्टीमिट बनाकर सरकारी पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है। दिए गए आवेदन में बताया गया कि वार्ड नंबर 29 धरियाडीह में मनोहर राम के मकान से दीपक शर्मा के मकान तक पीसीसी पथ एवं नाली निर्माण योजना का कार्य निकाला गया है। इस योजना का न ही वार्ड पार्षद के द्वारा अनुशंसा किया गया और ना ही बोर्ड की बैठक में पारित किया गया। उसके बावजूद भी मिलीभगत से मात्र 88 फीट का यह योजना निकाला गया है। जिसके निर्माण के लिया 8 लाख 90 हज़ार रुपए का कोस्ट बनाया गया है। बताया गया कि खर्च के लिए तय की गई राशि कार्य के अनुसार बहुत ज्यादा है। इससे पता चलता है कि सरकारी पैसा का दुरुपयोग किया जाना है। इस बाबत पार्षद प्रतिनिधि पवन कुमार ने बताया कि ठेकेदार और निगम कर्मियों की साठगांठ से सरकारी पैसों का दुरुपयोग करने के इरादे से मात्र 88 फीट पीसीसी व नाली निर्माण के लिए आठ लाख नब्बे हजार रुपए का कोस्ट बनाया गया है। इसके अलावा ना ही इस योजनाओं को वार्ड से अनुशंसा कराया गया है और ना ही बोर्ड की बैठक में पारित किया गया। उन्होंने भी उप नगर आयुक्त से इस और जांच पड़ताल कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button