Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

पंचायत सचिव सुखलाल महतो की मौत, राँची रिम्स में चल रहा था इलाज, प्रताड़ना से आहत होकर खाया था जहर

पंचायत सचिव सुखलाल महतो की मौत, राँची रिम्स में चल रहा था इलाज, प्रताड़ना से आहत होकर खाया था जहर

पंचायत सचिव सुखलाल महतो की मौत, राँची रिम्स में चल रहा था इलाज, प्रताड़ना से आहत होकर खाया था जहर

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : जिले के डुमरी प्रखंड के बलथरिया पंचायत के सचिव सुखलाल महतो की रांची में इलाज के दौरान मौ,त हो गई। उन्होंने 13 जून को बीडीओ समेत चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए ज,हर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें पहले धनबाद और फिर रांची रिम्स रेफर किया गया था, जहां देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

आत्मह,त्या के प्रयास से पहले सुखलाल महतो ने सोशल मीडिया पर डुमरी विधायक के नाम एक पत्र पोस्ट किया था,

पत्र में उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी (डुमरी), पीएमएवाई (डुमरी) के बीसी अजय कुमार, बलथरिया के रोजगार सेवक अनिल कुमार और मुखिया पति प्रमेश्वर नायक पर मानसिक अपमान और प्रताड़ना का आरोप लगाया था, पत्र में सुखलाल ने लिखा, ‘प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा भरी सभा में मुझे ‘तुम-ताम’ जैसे शब्दों से अपमानित और प्रताड़ित किया जाता है। इस कारण मैं आत्मह,त्या करने जा रहा हूं।’ पत्र में उन्होंने डुमरी विधायक जयराम महतो से अपने परिवार के भरण-पोषण का ध्यान रखने की अपील भी की थी।

Related Articles

Back to top button