Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

बिरसा मुंडा संस्कृत मंच बड़ा सिगदी एवं एनवाईसी के संयुक्त तत्वाधान में 45 वीं बिरसा मेला का आयोजन।

पोटका प्रखंड के बिरसा मुंडा सांस्कृतिक मंच बड़ा सिगदी एवं एनवाईसी के संयुक्त तत्वावधान में 45 वां बिरसा मेला का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया।

बिरसा मुंडा संस्कृत मंच बड़ा सिगदी एवं एनवाईसी के संयुक्त तत्वाधान में 45 वीं बिरसा मेला का आयोजन।

अभिजीत सेन ।

जामसेदपुर /पोटका

पोटका प्रखंड के बिरसा मुंडा सांस्कृतिक मंच बड़ा सिगदी एवं एनवाईसी के संयुक्त तत्वावधान में 45 वां बिरसा मेला का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। इस अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। रविवार को सांस्कृतिक रैली निकाल कर बिरसा मेला का शुभारंभ हुआ। रैली में दर्जनों महिला पुरुष पर्यावरण चेतना केंद्र से बड़ा सिगदी गांव तक निकला एवं बिरसा मुंडा के संदेश जल, जंगल जमीन बचाने, सीएनटी एक्ट, एसपीटी एक्ट सहित अन्य नारे लगा कर ग्रामीणों को जागरूक किया।

रैली के बाद सांस्कृतिक नृत्य जैसे (फिरकाल,करम व लांगड़े) नाच विभिन्न गांवों से आई नृत्य दलों ने उत्साह से किया। भूमिज समाज के कलाकार रवि सरदार द्वारा संगीत संध्या में अपनी प्रस्तुति दी एवं दर्शकों का दिल जीत लिया। संस्था द्वारा महिलाओं,बालक, बालिकाओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिता जैसी बाल्टी में बाल डालना,सुंदर हैंडराइटिंग प्रतियोगिता,इन आउट प्रतियोगिता कराया गया।

अव्वल आए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसके पूर्व बिरसा मुंडा को माल्यार्पण एवं नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक सिद्धेश्वर सरदार ओर हरीश भूमिज ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है।आज बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती, झारखंड राज्य स्थापना का 26वां वर्षगांठ एवं छठ मईया का पूजा साथ साथ हैं।

उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने युवावस्था में ही अंग्रेजी शासन में हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद किया। बिरसा मुंडा की जयंती पर माला पहनाकर तथा नारेबाजी करने से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि नहीं दी जा सकती बल्कि आज के दिन उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लेने की जरूरत है।

इस अवसर पर सुरेंद्र बिरुली, विभीषण,हरिश सिंह भूमिज, संगीता बिरुली,बिंदा प्रधान, ग्राम प्रधान विमला सरदार, बसंती सरदार ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीकांत सरदार, दुर्गा सरदार, रोहित सरदार,सीनू सरदार,रुपेन सरदार, राकेश सरदार, दीपक सरदार, अनीता कुमारी, गीता सरदार,मीना सरदार सहित अन्य का सराहनीय प्रयास रहा।

Related Articles

Back to top button