Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरबिजनेसलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

कोल्ड ड्रिंक दुकान की आड़ में शराब बेचता पकड़ा गया दुकानदार, गिरफ्तार, बोरे में छिपाकर रखी गई शराब की 30 बोतलें की गई बरामद

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : बेंगाबाद थाना पुलिस ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा गांव में ठंडा बेचने की दुकान की आड़ में अवैध शराब की बिक्री का खुलासा किया है. पुलिस ने मोतीलेदा चौक स्थित 5 संजय वर्मा की दुकान पर छापेमारी न में बोरे में छिपाकर रखी गई 30 पीस शराब की बोतलें की बरामद की है. दुकानदार संजय कुमार से जब शराब के वैध कागजात मांगे गए, तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका. पूछताछ में संजय ने बताया कि शादी के लगन में शराब की मांग बढ़ गई थी. समारोहों में खपाने के लिए शराव मंगाई थी. वह अपनी दुकान में पेप्सी, माजा के साथ शराब भी बेचता है. इस मामले में बेंगाबाद थाना में कांड 75/25 दर्ज की गई है. गिरफ्तार संजय कुमार का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है.

इसके खिलाफ पहले भी बेंगाबाद थाना में पूर्व भी एक मामला दर्ज हो चुका है. बताया गया कि गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार को 19 मई को इसकी गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की.

Related Articles

Back to top button