Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित ऐतिहासिक ‘सरदार @150 यूनिटी मार्च’ की राष्ट्रीय पदयात्रा “गुजरात यात्रा – गंगा प्रवाह” में भाजयुमो झारखंड के प्रतिनिधि दल ने गर्वपूर्ण सहभागिता दर्ज की।

भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज के नेतृत्व में झारखंड युवा मोर्चा के प्रतिनिधि सहित उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश के युवा साथियों ने लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मस्थान नडियाड (गुजरात) पहुँचकर उनके पुस्तैनी आवास पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

सरदार पटेल जी की 150वीं जयंती वर्ष को समर्पित ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’ का शुभारंभ आनंद जिले स्थित सरदार साहब के पैतृक गांव करमसद की पावन भूमि से किया गया।
इसके पश्चात पदयात्रा दल एकता नगर (केवड़िया) पहुँचा, जहाँ विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा Statue of Unity का अवलोकन कर लौहपुरुष सरदार पटेल को नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

गिरिडीह जिले से भाजयुमो प्रदेश मंत्री संजीव कुमार, श्रेयांश एवं विक्रम ने इस राष्ट्रीय पदयात्रा में प्रतिनिधि के रूप में सहभागिता की।

भाजयुमो प्रदेश मंत्री संजीव कुमार ने कहा कि “सरदार पटेल ने अपने अद्भुत नेतृत्व, अटूट संकल्प और विलक्षण राष्ट्रदृष्टि से भारत के 562 रियासतों का एकीकरण कर आधुनिक भारत की नींव रखी। उनका जीवन राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और असाधारण देशभक्ति का सर्वोच्च उदाहरण है। संजीव ने कहा कि एकता नगर (केवड़िया) की पवित्र धरा पर खड़े होकर मन में एक ही भाव उमड़ता है—

“एकता ही शक्ति है”, और यही सरदार पटेल जी का अमर संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र-निर्माण के इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु Statue of Unity के निर्माण से लेकर एकता दिवस के राष्ट्रीय उत्सव तक निरंतर किए गए प्रयास भी आज के युवा को प्रेरित करते हैं। मोदी जी के नेतृत्व में सरदार पटेल का ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का स्वप्न विकसित भारत की दिशा में तीव्र गति से साकार हो रहा है।

Related Articles

Back to top button