बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर शुरू हुई नॉमिनेशन की प्रक्रिया, 22 नवंबर तक चलेगा नामांकन, 6 दिसंबर को मतदान के साथ होंगी मतगणना
गिरिडीह, बार एसोसिएशन चुनाव का ऐलान होने के बाद नामांकन तिथि के दूसरे दिन गुरुवार को अधिवक्ता भवन कार्यालय में नामांकन को लेकर गहमा गहमी देखने को मिला।

बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर शुरू हुई नॉमिनेशन की प्रक्रिया, 22 नवंबर तक चलेगा नामांकन, 6 दिसंबर को मतदान के साथ होंगी मतगणना
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : बार एसोसिएशन चुनाव का ऐलान होने के बाद नामांकन तिथि के दूसरे दिन गुरुवार को अधिवक्ता भवन कार्यालय में नामांकन को लेकर गहमा गहमी देखने को मिला। दूसरे दिन उर्मिला शर्मा, चंदन सिन्हा शेर अली उर्फ गब्बर भुनेश्वर महत्ता सहित कई अधिवक्ताओं ने अलग-अलग पद के लिए पीठासीन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया

वही मौके पर शिवानी शर्मा, सुनीता शर्मा,शाहनाज खातून, रोशनी खातून, कविता सहाय, लीना सिन्हा, काजल सिन्हा, कोमल सिन्हा, आंचल सिन्हा, मधु कुमारी , मनोज कुमार, बबन खान , प्रवीण मिश्रा मौजूद थे। इस बाबत पीठासीन पदाधिकारी प्रमोद सिंह ने बताया कि 19 से 22 नवम्बर तक नामांकन की प्रकिया चलेगी।

वहीं 23 नवम्बर को स्कूटनी किया जाएगा। 29 तारीख को नाम वापसी की तिथि निर्धारित है। और 6 दिसंबर को बार एसोसिएशन का मतदान ओर मतगणना दोनों होगा।

जानकारी दी गई की मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। वही नॉमिनेशन करने के बाद प्रत्याशी अधिवक्ताओं ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अधिवक्ताओं का समर्थन मिलने की बात कहते हुए जीतने के बाद अधिवक्ता हित में कार्य करने की बात कही।


