Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

जमसोती आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा है खिलवाड़

जमसोती आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा है खिलवाड़

जमसोती आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा है खिलवाड़

संवाददाता – मुन्ना यादव 

 सेविका पर गुणवत्ता पूर्वक पोस्टीक आहार नहीं देने का लग रहा आरोप 

हजारीबाग: जिला के चलकुशा प्रखंड के नर्सरी आंगनबाड़ी स्कूल जमसोती कोड संख्या 505 में बच्चों के भविष्य के साथ आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका के द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है। वहीं सहायिका कंचन देवी ने बताई कि सेविका प्रियंका देवी आंगनबाड़ी केंद्र पर अपनी मर्जी से आती है और हाजरी बना कर घर चली जाती है। जिसके कारण ना तो बच्चों को शिक्षा का ज्ञान मिल पाता है और ना सरकार के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही पोस्टीक आहार मिल पाता है।जो चावल बच्चों के लिए मिलता है वह अपने घर पर रखती है बोलने पर सेविका बोलती है कि जिसके पास शिकायत करना है जा कर दो। हद तो तब हो गई कि गुरुवार को 11:30 बजने के बाद भी सेविका प्रियंका देवी आंगनबाड़ी केंद्र नहीं पहुंची थी। और छोटे छोटे मासुम बच्चों को बैठने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र में दरी तक नहीं था बच्चों को सरकार के द्वारा लगाए जाने वाले पोस्टर पर बच्चों को बैठाया गया है।

इससे साफ जाहिर होता है कि इस आंगनबाड़ी सेविका को ना तो अधिकारी का डर है ना किसी और का दुसरी ओर 19 दिसंबर 23 को बच्चों का पोस्टीक आहार का 48 हजार रूपए का निकासी भी किया गया है जिसके बाद भी बच्चों को गुणवत्ता पूर्वक पोस्टीक आहार नहीं मिलना दुर्भाग्य की बात है।

Related Articles

Back to top button