Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सर जे. सी. बोस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका, गिरिडीह

गिरिडीह, सर जे. सी. बोस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका, गिरिडीह में आज दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को इंटर हाउस रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

सर जे. सी. बोस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका, गिरिडीह

इंटर हाउस रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह, सर जे. सी. बोस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका, गिरिडीह में आज दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को इंटर हाउस रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी कलात्मक प्रतिभा, रचनात्मकता एवं कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में भारतीय कला एवं संस्कृति के प्रति रुचि विकसित करना, रंगों के माध्यम से भावनाओं की अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना तथा आपसी सहयोग, प्रतिस्पर्धात्मक भावना और सौंदर्यबोध का विकास करना था। छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी कला-कौशल और सृजनात्मक क्षमता का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के परिणाम घोषित किए गए।

जूनियर वर्ग (कक्षा 6–8)
प्रथम स्थान – कल्पना चावला हाउस (कक्षा 6), न्याशा गुप्ता, जेली, स्मृति एवं युग संगम ।

द्वितीय स्थान – बीकाजी कामा हाउस (कक्षा 6), सदफ, मनोरमा एवं मानवी।
तृतीय स्थान – कल्पना चावला हाउस (कक्षा 7), लक्ष्मी, राजेश्वरी एवं वजीफा।

सीनियर वर्ग (कक्षा 9–12)
प्रथम स्थान – मदर टेरेसा हाउस (कक्षा 11, कॉमर्स)।
द्वितीय स्थान – बीकाजी कामा हाउस (कक्षा 9-C), रजनी, दिव्यंका एवं तपस्या।
तृतीय स्थान – कल्पना चावला हाउस (कक्षा 9-B), मोनी कुमारी।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, CCA प्रभारी राकेश कुमार सहित इन्द्रदेव साव, बालाजी, संजीव कुमार, मिथिलेश वर्मा, सुषमा कुमारी, वीणा, इशरत, रेनू, पापिया सरकार एवं अन्य शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित रहे।

प्राचार्य ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button