Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सरिया थाना का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया घेराव, इंस्पेक्टर को हटाने और प्रेम कुमार की रिहाई की मांग DSP के आश्वासन पर धरना समाप्त l

शनिवार सुबह सरिया थाना परिसर में उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए थाने का घेराव कर दिया।

सरिया थाना का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया घेराव, इंस्पेक्टर को हटाने और प्रेम कुमार की रिहाई की मांग
DSP के आश्वासन पर धरना समाप्त l

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : शनिवार सुबह सरिया थाना परिसर में उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए थाने का घेराव कर दिया। कार्यकर्ता पोखरियाडीह निवासी प्रेम कुमार मंडल की गिरफ्तारी और उनके साथ थाने में हुई कथित मारपीट का विरोध कर रहे थे।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता बबलू कुमार मंडल ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि
शुक्रवार की रात दूरभाष पर पोखरियाडीह निवासी प्रेम कुमार मंडल को थाने बुलाया गया था। आरोप है कि थाने पहुंचने के बाद पुलिस द्वारा उनके साथ बेहद बेरहमी से मारपीट की गई. प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि सरिया इंस्पेक्टर को अविलंब उनके पद से हटाया जाए और गिरफ्तार किए गए प्रेम कुमार मंडल को ससम्मान तुरंत रिहा किया जाए।

आंदोलनकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी थी कि जब तक उनकी ये मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे थाने के मुख्य गेट पर धरने पर डटे रहेंगे। थाना घेराव और प्रदर्शन में मुख्य रूप से मनीष मंडल,

नरेश रजक, बबलू कुमार मंडल समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे। थाने के घेराव और बढ़ते आक्रोश की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय राम तुरंत धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को संभालने के लिए आंदोलनकारी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता शुरू की।

डीएसपी धनंजय राम द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद, कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश शांत किया और धरने को समाप्त करने की घोषणा की। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है।

Related Articles

Back to top button