बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ संपन्न अध्यक्ष पद पर चौथी बार प्रकाश सहाय तो वही महासचिव पद पर पांचवीं बार चुन्नूकांत ने की जीत हासिल
दो वर्षों के लिए होने वाला गिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न हो गया। इस दौरान जहां एक बार फिर अध्यक्ष पद पर प्रकाश सहाय ने जीत दर्ज की

बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ संपन्न अध्यक्ष पद पर चौथी बार प्रकाश सहाय तो वही महासचिव पद पर पांचवीं बार चुन्नूकांत ने की जीत हासिल
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : दो वर्षों के लिए होने वाला गिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न हो गया। इस दौरान जहां एक बार फिर अध्यक्ष पद पर प्रकाश सहाय ने जीत दर्ज की। वहीं महासचिव पद पर चुन्नूकांत ने लगातार पांचवी बार जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद पर प्रकाश सहाय ने 452 वोट लाकर लगातार चौथे बार अध्यक्ष चुने गए।

वहीं चुन्नूकांत 351 वोट लाकर पांचवीं बार महासचिव चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर विशाल आनंद ने 390 वोट लाकर अपने प्रतिद्वंदी बालगोविंद साहू को 61 वोट परास्त करते हुए जीत हासिल की। जॉइंट सेक्रेटरी लाइब्रेरी पद पर 324 वोट लाकर शुभोनील सामंता ने दूसरी बात जीत दर्ज की।

वहीं सेक्रेटरी एडमिनिस्ट्रेशन पद पर शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने 269वोट लाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मनोज कुमार यादव को 2 वोट से हराया। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर अमित सिन्हा ने 378 वोट लाकर तथा सहकोषाध्यक्ष पद पर दिनेश राणा ने 387 वोट लाकर विजयी हुए।

चुनावी परिणाम आते ही विजेता प्रत्याशियों के समर्थक पूरे उत्साह के साथ झूम उठे और विजय जुलूस निकालने ke साथ ही समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान समर्थकों ने अपने विजेता प्रत्याशियों को पुष्प माला पहनाकर बधाई दी ।



