भाजपा नेत्री सुश्री स्मिताआनंद ने आज चैनपुर प्रखंड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया
पलामू - भाजपा नेत्री सुश्री स्मिताआनंद ने आज चैनपुर प्रखंड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया और भ्रमण के दौरान न सिर्फ लोगों की समस्याओं को सुना बल्कि समस्याओं के निराकरण के संबंध में की जाने वाली कार्रवाई से उन्हें अवगत कराया.

भाजपा नेत्री सुश्री स्मिताआनंद ने आज चैनपुर प्रखंड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया
पलामू : भाजपा नेत्री सुश्री स्मिताआनंद ने आज चैनपुर प्रखंड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया और भ्रमण के दौरान न सिर्फ लोगों की समस्याओं को सुना बल्कि समस्याओं के निराकरण के संबंध में की जाने वाली कार्रवाई से उन्हें अवगत कराया.
बताते चलें कि सुश्री स्मिता ने कार्यक्रम की शुरुआत शाहपुर स्थित विवेकानंद चौक से स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रारंभ की और इसी क्रम में बसरिया एवं चांदो बाजार में भ्रमण के दौरान लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया.वहीं आदिम जन-जाति बाहुल्य बरिया पंचायत के अलखडीहा उरांव टोला में पहुँचते हीं आदिवासी लोगों ने पारंपरिक रूप से अपने अनूठे रीति-रिवाजों के द्वारा मांदर की धुन पर नृत्य-गायन करते हुए पुष्प वर्षा के माध्यम से सुश्री स्मिता का भव्य स्वागत किया तदोपरान्त सुश्री स्मिता ने जन चौपाल लगाकर लोगों की बातों, सूझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना और कृत करवाई से उन्हें अवगत कराया.

ग्रामीणों की मांग पर आदिवासी बाहुल्य ग्राम बसरिया में उन्होंने पीने के पानी हेतु तीन चापानल स्थापित करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि किसी भी लोगों को पलामू संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत पेयजल की कोई समस्या उत्पन्न ना हो यह माननीय सांसद श्री बी. डी. राम राम जी का लक्ष्य है. उन्होंने यह भी कहा कि वैसा व्यक्ति जो आवास लेने की अर्हता रखता है परन्तु अभी तक वो आवास से वंचित है को प्रधानमंत्री आवास योजना से अच्छादित करना भी माननीय सांसद श्री बी. डी. राम जी का लक्ष्य है.
उन्होंने कहा कि माननीय सांसद जी को विभिन्न जगहों से यह सूचना मिल रही थी की बहुत से लोग अभी भी आवास लेने से वंचित रह गए हैं और प्रधानमंत्री आवास की सूची में उनका नाम भी नहीं है वैसे लोगों के लिए सांसद जी ने भारत सरकार को पत्र लिखकर पुनः छूटे हुए लोगों को आवास में नाम जुड़वाने हेतु अनुरोध किया था जिस पर केंद्र सरकार ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है.
जरूरतमंद लोग जो आवास लेने की अर्हता रखते हैं वह अपना नाम प्रधानमंत्री आवास की सूची में डलवाने हेतु मुखिया, सरपंच, समाज सेवी, स्वयंसेवक अथवा सांसद प्रतिनिधि के माध्यम से अथवा स्वयं भी आकर के आवेदन दे सकते हैं, उनका नाम प्रधानमंत्री आवास की सूची में जुड़ जाएगा. माननीय सांसद श्री राम के विकासात्मक कार्यों को गिनाते हुए सुश्री स्मिता आनंद ने कहा कि पूरी दिन छोटी पड़ जाएगी परंतु सांसद जी के द्वारा कराये गए कार्यों की सूची खत्म नहीं होगी.
मौके पर सांसद प्रतिनिधि श्री भोला पांडे मुखिया श्री नितीश सिंह, वरिष्ठ नेता श्री ईश्वरी पाण्डेय, श्री चेतन चौहान, सांसद के निजी सचिव श्री अलख दुबे, मनोरंजन दुबे, समाजसेवी श्री राकेश जयसवाल,राजकुमार वर्मा, श्री हिमांशु पांडेय, श्री राजेश चंद्रवंशी, श्री सुदेश्वर चौधरी, श्री सुधीर प्रजापति, श्री राजू पासवान, श्री गोरख सिंह, श्री मनोज सिंह, श्री प्रमोद उरांव, श्रीमती पुष्पा देवी समेत अनेक लोगों की उपस्थिति रही.




