गिरिडीह में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया झंडोतोलन
गिरिडीह में गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।

गिरिडीह में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया झंडोतोलन
गिरिडीह : मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह में गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिला मुख्यालय का मुख्य समारोह शहर के ऐतिहासिक झंडा मैदान में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू रहे।

झंडा मैदान में कार्यक्रम के लिए मंच को भव्य और आकर्षक ढंग से सजाया गया था। प्रातः 8:50 बजे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आगमन हुआ। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे।

परेड में जिले के पुलिस बल, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स ने आकर्षक मार्च पास्ट कर सलामी दी। इसके उपरांत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने झंडा मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।
झंडोतोलन के बाद विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गईं।

इनमें बाल विवाह जैसे गंभीर सामाजिक विषय पर आधारित झांकी को विशेष सराहना मिली। कार्यक्रम के अंत में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार सहित सभी वरीय पदाधिकारियों ने एक साथ तिरंगा नुमा तीन रंगों के गुब्बारे आकाश की ओर छोड़े।

इसके माध्यम से यह संदेश दिया गया कि हमारा देश हर पल, हर क्षण प्रगति और ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।
वहीं उत्कृष्ट झांकियों की प्रस्तुति के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, एएसपी सुरजीत कुमार, डीडीसी स्मृति कुमारी, एसडीएम श्रीकांत यशवंत बिस्पुते, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतीश केडिया, नरेश वर्मा सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
भाषण, शुद्धिव्या कुमार सोनू, नगर विकास मंत्री




