बागानधौड़ा स्थित बंद KMCEL कारखाने के दीवार समीप झाड़ियों में अज्ञात शव बरामद, हत्या की आशंका
बागानधौड़ा स्थित बंद KMCEL कारखाने के दीवार समीप झाड़ियों में अज्ञात शव बरामद, हत्या की आशंका

बागानधौड़ा स्थित बंद KMCEL कारखाने के दीवार समीप झाड़ियों में अज्ञात शव बरामद, हत्या की आशंका
धनबाद:मलय गोप
धनबाद/कुमारधुबी : कुमारधुबी बगानधौड़ा स्थित मिडिल स्कूल के समीप बंद केएमसीईएल कारखाना की दीवार से सटे झाड़ी से मंगलवार के शाम अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। सूचना पर पहुंची कुमारधुबी पुलिस ने क्षत विक्षत शव को अपने कब्जे में कर लिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पायी है।

लेकिन पुलिस के अनुसार शव पुरूष (35) का है। संभावना जतायी जा रही है कि शव पिछले चार पांच दिन से झाड़ी में पड़ा हुआ था। शव काफी सड़ गल गया है और बदन पर एक भी कपड़ा नहीं है। शव से काफी दुर्गंध भी आ रही है। इधर बगानधौड़ा का रहने वाला रवि शर्मा भी चार पांच दिन से गायब है। मृतक का भाई मोनू शर्मा ने रवि का शव होने की आशंका जतायी है। कहा कि उसके भाई की हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक दिया गया।

हालांकि उसने शव की अबतक पहचान नहीं की है। वह दहाड़ मारकर रो रहा था।