गिरिडीह में ‘आंगन मिलन सेवा’ से गूंजा सेवा का संदेश, सुरेश साव ने महिलाओं और आंगनबाड़ी कर्मियों को साड़ी देकर किया सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गिरिडीह में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गिरिडीह में ‘आंगन मिलन सेवा’ से गूंजा सेवा का संदेश, सुरेश साव ने महिलाओं और आंगनबाड़ी कर्मियों को साड़ी देकर किया सम्मानित
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गिरिडीह में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वार्ड नंबर 26 स्थित मछली मोहल्ला और महादेव तालाब मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव शामिल हुए।

नगर अध्यक्ष जय शंकर सिन्हा उर्फ सिंकु की अध्यक्षता तथा महामंत्री अनिल सिंह और नीतू शोला के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुरेश साव ने आंगनबाड़ी सेविकाओं, पोषण सखियों, सहिया दीदियों के साथ स्थानीय महिलाओं और बुजुर्गों को साड़ी देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेश साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ प्रधानमंत्री विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
वहीं, सुरेश साव ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है, गरीबों को आवास नहीं मिल रहा और राशन की चोरी की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।
सुरेश साव ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता सरकार को जवाब देने के लिए तैयार है और आगामी चुनाव में हेमंत सोरेन सरकार का सफाया होना तय है।
कार्यक्रम में कार्तिक डंगेईच, पवन साव, संदीप गुप्ता, मनोज राम, अंजय शर्मा, रेखा देवी, मालती देवी, रीता देवी, अनीता देवी, उर्मिला देवी, माला देवी, लता देवी, शर्मिला देवी, मुन्नी देवी, मधु कुमारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और समुदाय के बीच संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित किए जा रहे हैं।



