Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

बगोदर में प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता का निरीक्षण, SIR-2026 से लेकर विकास योजनाओं तक की ली जानकारी

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने मंगलवार को बगोदर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया।

बगोदर में प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता का निरीक्षण, SIR-2026 से लेकर विकास योजनाओं तक की ली जानकारी

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह, 18 अगस्त 2026। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने मंगलवार को बगोदर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। उनके आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उपायुक्त रामनिवास यादव, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने SIR-2026 की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मतदाता सूची से संबंधित कार्यों, प्राप्त दावा-आपत्तियों और उनके निष्पादन की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और निर्धारित समय-सीमा का पूरी तरह पालन करने का निर्देश दिया। दावा-आपत्ति के मामलों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

इसके बाद आयुक्त ने अंचल कार्यालय के राजस्व कार्यों की समीक्षा की। राजस्व संग्रह, लंबित मामलों, प्रमाण-पत्रों और भूमि से जुड़े मामलों की जानकारी लेते हुए उन्होंने सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया।

प्रखंड स्तर पर संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र लाभुकों तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए। योजनाओं की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के साथ नियमित अनुश्रवण का निर्देश दिया गया।

आमजनों की शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर भी आयुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का संवेदनशील एवं समयबद्ध समाधान सुशासन की महत्वपूर्ण कसौटी है। कार्यालय आने वाले नागरिकों को आवश्यक सेवाएं सम्मानपूर्वक और सुगमता से उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान बायोमेट्रिक उपस्थिति और कार्यालयीन अनुशासन की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।
मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, अपर समाहर्ता वैभव कुमार सिंह, एसडीओ बगोदर-सरिया संतोष गुप्ता, बीडीओ बगोदर निशा कुमारी, सीओ बगोदर प्रवीण कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button