धूमधाम से मनाया गया झामुमो का 49वां स्थापना दिवस
लोगों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

संयुक्ता न्युज डेस्क
गिरीडीह – झारखंड मुक्ति मोर्चा के 49 वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से गिरीडीह के झंडा मैदान मे मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिसुम गुरु शिबू सोरेन ,राज्य के खेलकूद एवं पर्यटन मंत्री हफिजुलअंसारी मौजूद हुए कार्यकर्ताओं ने अतिथियों को बुके और माला पहनाकर स्वागत किया. वही कार्यक्रम अतिथियों ने शहीद हुए जवानों को अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

कार्यक्रम के दौरान कई लोगो ने जेएमएम का दामन थाम वही कार्यक्रम के दौरान दिसुम गुरु ने कहा कि राज्य के रहने वाले लोगों को यहां चल रहे योजनाओं को हर घर पहुंचेगी इसके लिए सरकार लगी हुई है वही यह सरकार सभी जातियों और सभी धर्मों को लेकर चलने वाली सरकार है, कार्यक्रम में मुख्य सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू , गांडे विधायक सरफराज अहमद, पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी ,जितेंद्र प्रसाद ,जिला अध्यक्ष संजय सिंह ,अजीत सिंह , सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे




