Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरलाइव न्यूज़

कोनरा आंगनबाड़ी में अज्ञात चोरों द्वारा की गई चोरी, नौनिहालों का राशन चुरा ले गए चोर थाने में दिया आवेदन

कोनरा आंगनबाड़ी में अज्ञात चोरों द्वारा की गई चोरी, नौनिहालों का राशन चुरा ले गए चोर थाने में दिया आवेदन

कोनरा आंगनबाड़ी में अज्ञात चोरों द्वारा की गई चोरी, नौनिहालों का राशन चुरा ले गए चोर थाने में दिया आवेदन

 बरही संवाददाता : शोएब अख्तर 

हजारीबाग/बरही :बरही प्रखंड कार्यालय मुख्यालय अंतर्गत कोनरा पंचायत के शाकरी मोहल्ला ईदगाह मैदान के समीप आंगनबाड़ी केंद्र में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में आंगनबाड़ी सेविका नगमा परवीन बरही थाना में आवेदन देते हुए बताइए कि मैं रोज की तरह सोमवार को सुबह 7:00 बजे केंद्र खोलने गई तभी मैं देखती हूं के मुख्य दरवाजा सहित अंदर का दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर का सामान चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। चोरों द्वारा बच्चों को पकाया जाने वाला चावल जो लगभग 1 क्विंटल 35 किलोग्राम, दाल लगभग 10 केजी, 2 गैस सिलेंडर एवं अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। उपयोग में आने वाला सामान को भी क्षत-विक्षत कर दिया गया था। आंगनबाड़ी की सेविका आगे बताती है कि कुछ दिन पूर्व भी चोरों द्वारा चोरी का प्रयास किया गया था लेकिन सफल नहीं हो पाया था। चोरी की यह नई घटना नहीं है आए दिन इस क्षेत्र में चोरी की घटना होती रहती है। आंगनबाड़ी से लगभग 50 मीटर की दूरी पर ईडीएफ पानी सप्लाई का प्लांट स्थित है उस प्लांट से चोरों द्वारा तीन बार बैटरी एवं इनवर्टर की चोरी कर ली गई है जिससे वह प्लांट 6 माह से बंद पड़ा है।

स्थानीय प्रशासन को आवेदन देकर सूचना दी जाती है परंतु चोर प्रशासन को भी आंख में धूल झोक कर चोरी की घटना का अंजाम देती रहती है। इधर आंगनबाड़ी के विषय में कुछ ग्रामीणों का कहना है कि आंगनबाड़ी गांव से काफी किनारे है जिससे चोरों को बच्चों का अनाज एवं अन्य सामानों की चोरी करने में आसानी हो जाती है। सेविका आगे बताती है कि आंगनबाड़ी किनारे होने के कारण हम लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वही चोरी के संबंध में आवेदन देने के बाद पुलिस भी जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button